शिवहर विधायक ने किया पेवर ब्लॉक सड़क का उदघाटन, पुरनहिया प्रखंड अंतर्गत सोनौल सुल्तान हाई स्कूल के प्रांगण में 12 लाख 9हजार 747 रुपये रुपये से निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन शिवहर विधायक ने किये। ग्रामीण लोगों के साथ ग्राम और स्कूल के विकास के विषय में चर्चा किये। ग्रामीण लोग और स्कूल के प्रधानाचार्य ने विधायक जी से अनुरोध किया कि सड़क किनारे व्यावसायिक भवन बनाने का कार्य करें। जिससे स्कूल के अगल बगल के गांव के युवाओं को व्यवसाय करने का मौका मिले, और चौक चौराहों का विकास हो सके। मौका पर उपस्थित पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, पुरनहिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह, कांग्रेस जिलाप्रवक्ता मुकेश सिंह, अजीत कुमार सिंह और प्रखंड क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए।
