बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले से संवाददाता दीपक पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बीड़ी मज़दूर अतुल्हा से साक्षात्कार किया jजिसमे उन्होंने बताया कि वे एक दिन में चार सौ से पाँच सौ बीड़ी बना लेती है। जिसकी मज़दूरी उन्हें पन्द्रह दिन में आठ सौ से नौ सौ रूपए मिलते है। वह और उनके पति दोनों मिलकर काम करते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ का कोई भी फायदा नहीं मिलता है । उनके दो बच्चे है जो सरकारी स्कूल में जाते है। लेकिन सरकारी स्कूल से मिलने वाला राशन उनके बच्चे को नहीं मिलता है
