*इंटरमीडिएट परीक्षा में आज चौथे दिन 112 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित ,दो निष्कासित* ------------------------------------ आज प्रथम पाली में अंग्रेजी तो द्वितीय पाली में इतिहास की हुई परीक्षा --------------------------------- शिवहर-----इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर दोनों पाली में 112 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे वहीं 2 परीक्षार्थी प्रथम पाली में ही कदाचार करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किए गए जिस पर दो -दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिला पदाधिकारी सज्जन आर के द्वारा कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए वहीं दो केंद्र अधीक्षकों सहित 29 वीक्षको को पर भी कार्रवाई की गई है। आज जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर 112 छात्र-छात्राएं दोनों पाली में अनुपस्थित रहे प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई तो द्वितीय पाली में इतिहास की परीक्षा ली गई है। स्थानीय नवाब हाई स्कूल में प्रथम पाली में 174 छात्र छात्राएं में से 171 उपस्थित रहे 3 अनुपस्थित रहा।तो द्वितीय पाली में 638 में से 628 उपस्थित रहे 10 अनुपस्थित रहा। कुशहर हाई स्कूल में प्रथम पाली में 241 में से 236 उपस्थित रहे पांच अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में 332 में से 322 उपस्थित रहे 10 अनुपस्थित रहा। कलावती जियालाल अंबा हाई स्कूल में प्रथम पाली में 501 में से 496 उपस्थित रहे पांच अनुपस्थिति रहा वहीं प्रथम पाली में ही कदाचार के आरोप में 1 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। तो द्वितीय पाली में 477 में से 466 उपस्थित रहे 11 अनुपस्थित रहा। आदर्श मध्य विद्यालय शिवहर में प्रथम पाली में 70 में से 69 उपस्थित रहे एक अनुपस्थित रहा वहीं द्वितीय पाली में 223 में से 216 उपस्थित रहे 6 अनुपस्थित रहा। मध्य विद्यालय चमनपुर में प्रथम पाली में 130 में से 130 उपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 361 में से 352 उपस्थित रहे 9 अनुपस्थित रहा। हाई स्कूल फतेहपुर में प्रथम पाली में 272 में से 268 उपस्थित रहे 4 अनुपस्थित रहा वही द्वितीय पाली में 336 में से 326 उपस्थित रहे 10 अनुपस्थित रहा। प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर में पाली पाली में 212 में से 208 उपस्थित रहे 4 अनुपस्थित रहा तो द्वितीय पाली में 340 में से 321 उपस्थित रहे और 19 अनुपस्थित रहा। प्रोजेक्ट बालिका पिपराही में प्रथम पाली में 226 में से 223 उपस्थित रहे 3 अनुपस्थित रहा वहीं एक कदाचार के आरोप में 1 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया जबकि द्वितीय पाली में 331 में से 319 उपस्थित रहे 12 अनुपस्थित रहा। इस तरह शिवहर जिले के आठो परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 1826 छात्र-छात्राएं में से 1801 परीक्षार्थी शामिल हुआ, और 25 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 3017 परीक्षार्थियों में से 2950 परीक्षार्थी भाग लिए और 87 अनुपस्थित रहे।