पुरनहिया-- दारू मामले में दो गिरफ्तार

पुरनहिया--- सरकारी जमीन व सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग

पुरनहिया--- अपहरण कांड का नामजद सहित 4 गिरफ्तार भेजे गए जेल

मोतिहारी– सोशल मीडिया में इन दिनों पापी थानाध्यक्ष संजीव कुमार का काला चिठ्ठा सामने आ गया है । मामला जिले के कुड़वा चैनपुर थाना का है । बताया जा रहा है कि पंद्रह दिन पहले एक 12वर्षीय बच्ची के साथ चार लोगो ने गैंग रेप कर मौत के घाट उतार दिया गया था. जिसे थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा ठंड का हवाला देते हुए आनन फानन में शव को ठिकाने लगा दिया गया था । पीड़िता के पिता मूल रूप से नेपाल के निवासी है । जो कुडवा चैनपुर में रह कर चाय बेचते है । घटना के दिन पिता चाय बेचने गए थे । और पीड़िता कि मां अपने घर नेपाल गई थी । जिसका नाजायज फायदा उठाकर घर में 12वर्षीय बच्ची के साथ गैंग रेप को अंजाम दिया गया था. पीड़िता के पिता के आवेदन पर सिकर हना डी एस पी ने मामले का खुलासा किया हैं जिसके बाद एस पी नवीन चंद्र झा ने थानाध्यक्ष संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है.

*एसडीएम ने किया कर्पूरी छात्रावास स्थल का निरीक्षण* ----------------------------------- शिवहर-----पिपराही प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरकरवा में जिला पदाधिकारी सज्जन आर के निर्देश के आलोक में जननायक कपूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास भवन निर्माण हेतु स्थल जांच अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अंसारी के द्वारा किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी निरीक्षण के समय मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।

भाजपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का शुभारंभ शिवहर-----भारतीय जनता पार्टी जिला शाखा शिवहर केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग तरियानी मंडल उतरी के सुमहती ग्राम भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुखिया अंजली देवी के निवास स्थान पर दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया । जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया उद्घघाटन के प्रथम सत्र जिला अध्यक्ष संजीव पांडे भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में कार्यकर्ताओं को उन्होंने बताया की जनसंघ के निर्माण काल से इतिहास एवं विकास के भारतीय जनसंघ की स्थापना देश की आजादी के बाद विषम परिस्थिति कोई कारण द्वितीय सरसंघचालक माननीय गोलवलकर जी से मुलाकात कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवादी राजनीतिक दल का स्थापना किया । 1952 के प्रथम चुनाव में जन संघ के 3 सदस्य सांसद जीत कर आए श्री मुखर्जी विपक्षी दल के नेता के रूप में स्थापित हुए वहां से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का निर्माण शुरू हुआ ।प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका के बारे में जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार गुप्ता ने जानकारी दी । तीसरे सत्र में तांत्रिक अधिष्ठान के बारे में जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा ने जानकारी दिया ,चौथे सत्र में अपना विचार परिवार के बारे में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य विश्व हिंदू परिषद के शिवहर सीतामढ़ी के जिला संरक्षक सक्षम के प्रांतीय सचिव राकेश तिवारी ने अपने सभी विचार परिवार के बारे में जानकारी दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जितने अनुषांगिक संगठन है सभी का विचार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है संगठन के प्रत्येक स्वयंसेवक अपने विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन व्यक्ति पर आधारित संगठन है लेकिन हमारा संगठन विचारधारा पर आधारित है। इस प्रशिक्षण शिविर में उस मंडल में रहने वाले सभी जिला के पदाधिकारी मोर्चा के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख सह प्रमुख शामिल हुए

*नए कृषि कानून के खिलाफ हो महागठबंधन ने किया चक्का जाम* -------------------------------- स्थानीय जीरो माइल चौक को महागठबंधन के नेताओं ने 2 बजे से लेकर 3 बजे तक सड़क जामकर, किया यातायात बाधित ________________________ शिवहर_____नये कृषि कानून के खिलाफ शिवहर जिला के महागठबंधन के नेताओं के द्वारा स्थानीय जीरोमाइल चौक पर निर्धारित 2 बजे से लेकर 3 बजे तक सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर नदिया है तथा रोषपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक अहमद खान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न साहनी, सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया है। विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहां है कि जब तक कानून में संशोधन नहीं किया जाएगा इसी तरह आंदोलन किया जाता रहेगा। चक्का जाम मे शामिल बेलसंड विधायक संजय कुमार गुप्ता, आजाद नगर अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अली, प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, नगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, पूरनहिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, सहित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव कौशल किशोर तिवारी, राजद के नगर युवा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, राजद के रंजीत साहनी, खुश नंदन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता चक्का जाम में मौजूद थे।

*महात्मा नारायण दास गुरुवर की पुण्यतिथि मनाई गई* -------------------------------- शिवहर----डीएवी पब्लिक स्कूल शिवहर मेंप शनिवार को महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की पुण्यतिथि मनाई गई। डीएवी पब्लिक स्कूल में सबसे पहले प्रार्थना सभा का आयोजन कर वैदिक हवन किया गया। प्राचार्य डॉ एनके सिंह ने कहा कि हम लोगों को महात्मा एन डी ग्रोवर जी के बताए हुए पथ पर चलते हुए शिवहर जिलावासी के शिक्षा के उत्थान के लिए डीएवी शिवहर पूर्ण रूप से समर्पित है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश रंजन, सुमन सौरभ, मनीष ओझा, विकास कुमार अजीत कुमार, सूरज कुमार, पप्पू शर्मा अरविंद कुमार सिंह, नीलिमा कुसुम आरती कुमारी, पूजा पल्लवी, रूपा कुमारी एवं विद्यालय के लिपिक मनोज पंडित उपस्थित थे।

*डीएम ने किया शिविर का निरीक्षण* _______________________ शिवहर---डीएम सज्जन आर ने शिविर का किया निरीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर शिवहर प्रखंड परिसर में शिविर लगाया गया है। शिविर का डीएम सज्जन आर ने किया निरीक्षण, कहा शिविर के माध्यम से जिन लाभुक का ऑनलाइन नही हुआ उनका प्रखंड स्तर पर ऑनलाइन पत्र जमा किया जाएगा। मौके पर एसडीएम इश्तेयाक अली अंसारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ऋतु रानी व अन्य मौजूद मौजूद थे।

*शिवहर में न्याय पाना मुश्किल--आचार्य श्री स्वामी ध्रुव* ------------------------------ शिवहर-----शिवहर में न्याय पाना असंभव है, उक्त संबोधन शिवहर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर कहतरवा पंचायत के ध्रुवनाथ सिंह (आचार्य श्री स्वामी ध्रुव रामचरित्र मानस अकैडमी पुणे, काठमांडू) ने अपना एक ऑडियो जारी करते हुए कहा है कि शिवहर में न्याय पाना बहुत ही मुश्किल काम है। उन्होंने न्याय के लिए चक्कर लगाते लगाते थक हार कर ऑडियो जारी कर कहा है कि एक आदमी व्यक्तिगत जमीन में जबरदस्ती सड़क निर्माण को रोकने के लिए एक आवेदन लेकर अधिकारियों के चक्कर काटते काटते थक हार कर अपनी विवशता पर आंसू बहा रहा है। कहतरवा निवासी आचार्य श्री स्वामी ध्रुव ने बताया है कि लिखित आवेदन लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास गए तो उन्होंने बिना आवेदन देखे हुए अंचलाधिकारी के पास भेज दिया गया, अंचलाधिकारी के पास गए तो बिना आवेदन देखे हुए उन्होंने थाना को भेज दिया गया, थाना में गए तो थाना प्रभारी ने बताया कि यह मेरा काम नहीं है इसके लिए आपको प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा कलेक्टर के पास जाएं। उन्होंने बताया है कि आखिर न्याय पाने के लिए हमें कहां कहां जाना होगा।