*एसडीएम ने किया कर्पूरी छात्रावास स्थल का निरीक्षण* ----------------------------------- शिवहर-----पिपराही प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरकरवा में जिला पदाधिकारी सज्जन आर के निर्देश के आलोक में जननायक कपूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास भवन निर्माण हेतु स्थल जांच अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अंसारी के द्वारा किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी निरीक्षण के समय मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।
