*आज से रेवेन्यू अधिकारीयों व पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को टीकाकरण* --------------- 302 रेवेन्यू अधिकारियों व 572 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने टीकाकरण के लिए निबंधित किराया ----------------------------------- शिवहर-----वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने को लेकर शिवहर जिला प्रशासन के द्वारा आज से रेवेन्यू अधिकारियों व कर्मियों तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को टीकाकरण लगाया जाएगा। डीपीएम पंकज कुमार ने बताया है कि इस बाबत 302 रेवेन्यू के अधिकारियों ने कोरोना टीकाकरण को लेकर निबंधित कराया है। जबकि 572 पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों के द्वारा भी टीकाकरण को लेकर निबंधित कराया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वधान में पुलिस लाइन में ही पुलिस अधिकारियों व कर्मियों जो निबंधित कराये हुए हैं उनको आज से ही टीकाकरण लगाया जाएगा, इस बाबत आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। जबकि सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में रेवेन्यू के अधिकारियों व कर्मियों को टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बताया गया है कि प्रतिदिन दोनों कैंप पर 100 -100 लोगों को टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब हो कि इससे पहले 2355 निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का कार्य किया गया है।
