जरूरतमंदों के बीच कंबल का हुआ वितरण शिवहर-----भयंकर ठंड को देखते हुए जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 के भावी प्रत्याशी रामाधार साह एवं भाजपा नेता साह जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन के भावी प्रत्याशी डॉक्टर रामा शंकर प्रसाद गुप्ता ने एक साथ गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया है।
वॉल्क इन इंटरव्यू के 4 सदस्यीय समिति का हुआ गठन 1 फरवरी को निर्धारित डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के सदस्यों की होगी बैठक ----------------------------------- शिवहर-----सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति शिवहर डॉ राजदेव प्रसाद सिंह ने पत्र जारी कर बताया है कि चिकित्सा पदाधिकारी (एपीएचसी) के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु आयोजित वॉल्क इन इंटरव्यू में 4 सदस्यीय चयन समिति सदस्यों का गठन किया गया है। जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी लालदेव राम तथा डॉ अंजना प्रसाद महिला चिकित्सक सदर अस्पताल शिवहर को बनाया गया है। इस बाबत जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर द्वारा निर्देशित किया गया है कि चिकित्सा पदाधिकारी (एपीएचसी) के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं द्वितीय सोमवार को पूर्वाहन 10:00 बजे से वाल्ट इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाना है, जिसको निर्वहन करें।
*बिजली का रेवेन्यू बढ़ाने को लेकर आज महीने के अंतिम दिन भी बिजली का कांउटर है खुला* _____________________ 2 करोड़ 92 लाख लक्ष्य के विरुद्ध कल तक 1 करोड़ 80 लाख की ही हुई रेवेन्यू की वसूली --------------------------------- शिवहर------विद्युत विभाग ने रेवेन्यू के वसूली को लेकर जनवरी माह के आज अंतिम दिन रविवार को भी 3:00 बजे तक काउंटर खोल कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए सहूलियत दी है। इस बाबत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कुमार धीरज ने बताया है कि जिले में बिजली बिल जमा करने की स्थिति बद से बदतर है इसके लिए सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं बावजूद बिजली बिल जमा करने में लोग काफी पीछे है। सहायक अभियंता कुमार धीरज ने बताया है कि शिवहर जिले का लक्ष्य 2 करोड़ 92 लाख रुपया रखा गया है इसके बावजूद कल 30 जनवरी तक महज 1 करोड़ 80 लाख रुपये ही जमा हुए हैं। तथा 300 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का जो बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे उनके बिजली काटी गई है।
कार्यकर्ता सम्मान समारोह की सफलता पर विधायक ने दी बधाई ----------------------------------- शिवहर-- गांधी नगर भवन में शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन के 61 वी जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह की सफलता पर विधायक चेतन आनंद बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जिला अतिथि भवन में प्रेस वार्ता कर जिले के पत्रकारों को पाग एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम किया गया । जिसमें कई जिलों के उनके शुभचिंतकों का आगमन हुआ तथा जिले भर के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया जो सफल रहा। विधायक चेतन आनंद ने बताया है मैं जीतने के बाद हमेशा क्षेत्र में जाकर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त तथा मिलना जुलना और शिष्टाचार भेंट करते रहता हूं। मेरे जीत से शिवहर विधानसभा की जनता ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को तोहफा दे चुका है। उन्होंने कहा कि आज के मानव श्रृंखला जो कृषि कानून के खिलाफ किया गया था वह भी सफल रहा है ।रीगा चीनी मिल तथा जिले के कई समस्याओं को उठाने का हमेशा प्रयास करता रहता हूं। सदन से लेकर सड़क तक समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाता आ रहा हूं और हमेशा प्रयास करता रहूंगा। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी, कांग्रेस जिला मीडिया प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, सहित राजद के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
*सेवानिवृत हुए सुशील कुमार को शिक्षक न्याय मोर्चा ने किया सम्मानित* ---------------------------------------- शिवहर------शिक्षा विभाग के परिचारी सुशील कुमार के सेवानिवृति के अवसर पर उनके विदाई के उपलक्ष्य में शिक्षक न्याय मोर्चा के द्वारा उन्हें शाॅल , डायरी - कलम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया । उक्त अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह एवं जिला संयोजक राधेश्याम सिंह ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सुशील जी ने अपने जीवन के 25 वर्ष शिवहर में शिक्षा विभाग के सेवा में बिताया है ,इन्होंने 01. 07. 1995 को शिवहर में योगदान किया और अब तक सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है , ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें , यही मंगलकामना है । उक्त अवसर पर मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , विकास शंकर त्रिवेदी , वरीय लिपिक मुकेश कुमार, लिपिक अशोक कुमार, विशाल कुमार, योगेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, राहुल कुमार सिंह, सुशील कुमार समेत समस्त शिक्षा विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे ।
चिरैया विधानसभा अन्तर्गत चिरैया अंचलाधिकारी कर्मचारियों एवं विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता जी ने जनता के साथ, मकसद केवल एक, जाती-पार्टी से ऊपर उठ कर पुरे सम्मान के साथ चिरैया के एक-एक गरीब, मज़दूर, किसान एवं हरेक व्यक्ति का कोई भी काम बिना पैरवी, बिना देरी किये सुनिश्चित करवाना एवं सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का तीव्रता और पारदर्शिता के साथ अधिकारियों द्वारा जवाबदेही के साथ निष्पादन करवाने हेतु बातचीत किया।..!! BJP Yuva Morcha Mandal Patahi, बीजेपी यूवा मोर्चा मंडल पताही
स्नातक part 2 का प्रैक्टिकल परीक्षा मार्च में होने की संभावना
बिहार डिलेड का मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड किया गया
स्नातक सत्र 2018 -21 पार्ट 2 में एम आई एल पेपर की परीक्षा शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होगी
पाठ थर्ड का मूल्यांकन समाप्त 15 फरवरी तक रिजल्ट आने की संभावना
