नेपाल सरकार ने शर्त के साथ खोले 30 बॉर्डर अब विशेष नियम और शर्त के साथ भारतीय नागरिक जा सकेंगे नेपाल

*परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गांव-गांव लोगों को जागरूक कर रहे* शिवहर-----मिशन परिवार विकास अभियान के तहत आम जनता को छोटे परिवार के महत्व और परिवार नियोजन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी देने के लिए मिशन परिवार विकास अभियान जारी है। इसके तहत केयर इंडिया और राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में कर्मियों की टीम गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस क्रम में शिवहर, तरियानी, पुरनहिया व श्यामपुर भटहां के सुदूर ग्रामीण इलाकों में सघन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जागरूकता रथ निकाल लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा रहा। काउंसिलिंग कर परिवार नियोजन की जानकारी दी जा रही, केयर की डीटीएल पल्लवी बोस ने बताया कि सीएनएफ फार्मेट के आधार पर चिह्नित योग्य दंपती का चयन कर उन्हें सेवा सप्ताह के दौरान आमंत्रित किया जाएगा। उनकी काउंसिलिंग कर उन्हें परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए किसी एक उपाय को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कोई महिला परिवार नियोजन को अपनाने के लिए तैयार है, लेकिन उनका शरीर ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं है तो ऐसी महिला के लिए सरकार द्वारा अस्थायी उपाय को अपनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। जिसकी जानकारी एएनएम के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्र की आशा द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है। महिलाओं को काॅपर - टी, छाया, कंडोम, अंतरा समेत अन्य वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी जा रही है। छोटा और खुशहाल परिवार के लिए आगे आने की जरूरत सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि छोटा और खुशहाल परिवार के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने कि जरूरत है। क्योंकि, किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक स्तर पर सहयोग जरूरी है। इसीलिए सामाजिक स्तर पर लोगों के जागरूक होने के बाद ही छोटा और खुशहाल परिवार को बढ़ावा मिलेगा और सरकार द्वारा चलाई जा रही परिवार नियोजन की योजना सफल होगी। परिवार नियोजन को अपनाने से ही मजबूत होगा शारीरिक और आर्थिक विकास परिवार नियोजन योजना को अपनाने से ना सिर्फ छोटा और सीमित परिवार होगा, बल्कि महिलाओं का शारीरिक विकास होगा और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इससे आप अपने बच्चों को उचित परवरिश के साथ अच्छी शिक्षा और परवरिश देने में सफल होंगे। इसके साथ ही समाज में अच्छा संदेश जाएगा और सामाजिक स्तर पर लोग जागरूक होंगे।

*सुधा दूध सहयोग समिति के द्वारा अष्टम लाभांश का किया गया वितरण* -------------------------------- शिवहर---तरियानी प्रखंड क्षेत्र के कोपगढ दुग्ध उत्पादन 192 सदस्यों के बीच 191121, 17 पैसे का वितरण कोपगढ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड में अष्टम लाभांश वितरण किया गया है। जिसके सभापति हरिश्चंद्र साहनी की अध्यक्षता में की गई जिस समारोह के मुख्य अतिथि सतनारायण राय प्रभारी दुग्ध शीतक केन्द्र शिवहर एवं विशिष्ट अतिथि एवं मंच संचालक मुरारी बाबू पर्यवेक्षक, मंजय कुमार झा पथ के सचिव, संतोष कुमार सिंह नंदू साह, संजय कुमार यादव, संचालक बीएमसी नीतीश कुमार अध्यक्ष उपस्थित थे । श्री राय द्वारा पशुपालन एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही NAIP-2 बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एवं श्री बाबू द्वारा दूध उत्पादन बढ़ाने एवं हरा-चारा एवं f.m.d( मुॅह पक्का एवं खूर पक्का) रोग के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई। एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

*विभिन्न बैंकों के 540 सर्टिफिकेट लंबित* ----------------------------------- शिवहर----जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक आलोक रंजन के द्वारा शिवहर जिले के विभिन्न बैंकों के 540 सर्टिफिकेट केस 30 सितंबर 2020 तक लंबित है सदन में रखा गया है। जिला अग्रणी प्रबंधक आलोक रंजन ने बैठक में बताया गया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की 168 मामले ,बैंक ऑफ इंडिया के 65 मामले, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 175 मामले, इंडियन बैंक के 45 मामले, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 54 मामले, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के 8 मामले तथा ओआईबी बैंक के 25 मामले सहित 540 मामले 30 सितंबर 2020 तक लंबित है।

शिवहर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 577 जीविका समूहों को 25.06 करोड़ का किया वित्तपोषण ----------------------------------- शिवहर ----कल दिंनाक 28.01.2021 को तरियानी में जीविका एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा, मुज़फ़्फ़रपुर2 क्षेत्र द्वारा स्वयं सहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 577 समूहों को कुल रु0 25,06,00,000/- (रु0 पच्चीस करोड़ छः लाख) का ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख शिवशंकर सिंह ने बताया कि जीविका दीदियों की सहायता के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा सदैव तत्पर है और रहेगा। इसके लिए बैंक ने मुज़फ़्फ़रपुर क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर दो क्षेत्र बना दिया है ताकि इन तक बैंक की सुविधा आसानी से पहुँचाई जा सके। बैंक हर सम्भव प्रयास करेगा, जिससे महिलाओं को सशक्त किया जा सके और इनकी आर्थिक स्थिति में गुणोत्तर विकास हो। समूह के ऋण के अलावा इन्हें व्यक्तिगत ऋण भी पीएमएमवाइ, स्टैंडअप इंडिया या अन्य योजनाओं के तहत प्रदान किया जायेगा। एसपीएम पुष्पेंद्र तिवारी ने कहा कि शिवहर जिले में 6800 समूहों के वित्त पोषण में सबसे अधिक 3700 समूहों का वित्त पोषण अकेले बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी यह क्रम जारी रहेगा और कोई भी समूह का ऋण एनपीए नहीं होगा। वही नेटवर्क डीजीएम चिदंबरम ने कहा कि ये आयोजन भव्य एवं सराहनीय है और उससे भी बढ़कर जीविका दीदीयों का लगन एवं उत्साह दिखाई देता है। दक्षिण भारत मे भी समूहों का गठन हुआ है, किंतु ऐसा जज्बा नजर नहीं आता है। उन्होंने जीविका दीदीयों को दिनानुदिन प्रगति की राह में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया और कहा कि बैंक सदैव आपके साथ है। अग्रणी जिला प्रबंधक आलोक रंजन ने कहा कि जीविका दीदीयों के वित्तीय सहयोग के लिए वे बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सराहना करते हैं, साथ दीदीयों से आग्रह करते हैं कि अब वे स्वयं को और समूह के सदस्यों को रोजगारपरक बनायें।इसके लिए वे जिले में उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे, जिसमें जीविका पदाधिकारियों सहित बैंकों एवं दीदीयों को सहयोग करने की आवश्यकता होगी। अन्य प्रवक्ताओं ने भी गरीब महिलाओं की सहायता, SHG का संगठन कर और बैंक फिनांस कर बैंक ऑफ़ बड़ौदा एवं जीविका की भूरि-भूरि सराहना की। इस बैठक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के नेटवर्क डीजीएम श्री सुरेश चिदंबरम, क्षेत्रीय प्रमुख श्री शिव शंकर सिंह, उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री महेश कुमार दास, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री आलोक रंजन, जीविका के एसपीएम श्री पुष्पेंद्र तिवारी, पीएम श्री उदय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तरियानी, श्री राकेश कुमार, डीपीएम श्री इंदु शेखर इंदु, सीएफ श्री रवि कुमार, बीपीएम श्री राजीव कुमार, जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, शिवहर, श्री कमलेश महतो,वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, छतौनी, श्री रितेश कुमार, प्रा0 प्रा0 क्षेत्र मुज़फ़्फ़रपुर प्रमुख श्री अरविंद कुमार सुमन आदि बैंक एवं जीविका पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता बने विजय विकास ,लगा बधाइयों का तांता शिवहर--मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा नगर पंचायत शिवहर वार्ड नंबर 8 निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शिवनंदन राउत के बड़े पुत्र तथा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता 48 वर्षीय विजय विकास को जिला का मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है इस बाबत जिले के शुभचिंतकों के द्बारा उन्हें बधाई देने की सिलसिला शुरू हो गया है। गौरतलब हो कि पार्टी के जिला अध्यक्ष की तरह ही प्रदेश के द्वारा नामित मुख्य प्रवक्ता पद पर जिले के कर्मठ एवं पार्टी के रीढ विजय विकास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले जिला अध्यक्ष के द्वारा ही मुख्य प्रवक्ता तथा मीडिया प्रवक्ता बनाया जाता रहा है लेकिन जदयू के इस फैसले से अब प्रदेश के तरफ से जिला अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है अब अध्यक्ष की भांति ही मुख्य प्रवक्ता का मनोनयन प्रदेश स्तर पर किया गया है। विजय विकास मधुबन विधानसभा के एनडीए के प्रभारी भी रह चुके हैं तथा विपरीत परिस्थितियों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।तथा मुख्यमंत्री के चहेते के रूप में भी जाने जाते हैं। अपने मुख्य प्रवक्ता के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजय विकास ने कहा है कि पार्टी को धारदार बनाने तथा पार्टी के संगठन को मजबूत करने को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा यह बेहतर कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया है कि इससे पहले भी मैं पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया हूं तथा अब पार्टी को मजबूती के लिए और बेहतर तरीके से काम करूंगा इस बाबत जिले में उनके शुभचिंतकों एवं विभिन्न लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है।

सांसद रमा देवी ने लिया संज्ञान, विद्युत विभाग के स्कूटी इंजीनियर को दिया शीघ्र लगाए बिजली ------------------------------------ शिवहर----नगर पंचायत शिवहर के वार्ड नंबर 14 के दक्षिणी छोर के पास फतेहपुर के नजदीक एक मोहल्ले में आज तक बिजली का पोल नहीं लगने , तथा बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण राष्ट्रीय सहारा अखबार एवं लाइव शिवहर न्यूज़ पोर्टल पर छपी खबर का संज्ञान लेते हुए सांसद रमा देवी ने बिजली के स्कूटी इंजीनियर को शीघ्र बिजली लगाने का आदेश दिया है। इस बाबत आज तड़के सुबह तकरीबन 7:00 बजे सांसद रमा देवी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि आपके द्वारा या समस्या उठाया गया है इसके लिए धन्यवाद देते हुए बताया है कि इसके लिए मैंने स्कूटी इंजीनियर को निर्देश दे दिया हूं कि शीघ्र वहां बिजली आपूर्ति करें। सांसद रमा देवी ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही उस मोहल्ले में जाने के लिए सड़क को सुदृढ़ीकरण किया जाएगा ,सहित अन्य जो मूलभूत सुविधाएं है उस मोहल्ले को उपलब्ध कराई जाएगी।

परिवार नियोजन पखवाड़ा ------------------------------------ शिवहर----छोटा परिवार,सुख का आधार इससे मिलती है खुशियां अपार ,दो बच्चों बाद बंध्याकरण,नसबन्दी करायें, दोनो मिलकर परिवार को सुखी बनायें।उपरोक्त बातें पाथ के जिला समन्वयक अरविन्द कुमार सिन्हा ने पिपराही प्रखंड के अम्बाकला एवं महुयावां ग्राम में परिवार नियोजन पखवाडा अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा है। श्रीसिन्हा ने कहा कि जनसंख्या बिस्फोट को रोकने के लिये परिवार के आकार को सीमित रखने का समय आ गया है। दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखने के लिये कण्डोम,माला एन,छाया,अंतरा एवं कॉपर टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार इन साधनों के इस्तेमाल व बढावा देने के लिये आर्थिक मदद भी दे रही है।केयर इंडिया के आई सी टी पिन्टू कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि परिवार नियोजन के बारे मे विस्तृत जानकारी के लिए आप निकटतम आँगनवाड़ी सेविका एवं आशा से विस्तृत जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं।

Transcript Unavailable.

*शिवहर में ब्लड बैंक और रेलवे लाईन के लिए होगा आंदोलन* --------------------------------- जिले में ब्लड का स्थापना है जरूरी --------------------------------- आगामी रेलवे बजट में बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे लाईन के लिए प्राप्त धन आबंटित करने की मांग ------------------------------------ शिवहर---शिवहर के जिला बने दो दशक से अधिक हो गए है लेकिन अब तक शिवहर के रेलवे लाईन से न जुड़ना तथा जिले में ब्लड बैंक का न होना दुखद ही नही बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है । इन दो मुख्य मुद्दे को लेकर शिवहर के सभी समाजिक संगठन मुखर हैं । संघर्षशील युवा अधिकार मंच के तत्वावधान में ताजपुर प्रखंड में इन मुख्य मुद्दे के समाधान हेतु लोगों को गोलबंद करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जितेन्द्र राम के अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के युवाओं ने स्थानीय लोगों को रेलवे लाईन व ब्लड बैंक महत्व को बताया , मंच के अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि मंच के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की उदासीनता को लेकर फिर एक बार इन दो मुख्य मुद्दो के लिए बड़ा आंदोलन हेतु रणनीति बनाना शुरू हो गया है । मंच के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर जिलावासियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाना शुरू कर दिए हैं।देश में बुलेट ट्रेन चलाने की बात हो रही है लेकिन स्थानीय लोगोें की सुविधा के लिए शिवहर में एक भी ट्रेन रेलवे नहीं चला रहा है। इसके खिलाफ लामबंद होकर एकजुटता से रेलले विभाग को पटरी पर लाने का मंथन चल रहा है। मंच के प्रवक्ता मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने कहा जिले में ट्रेनों के नहीं चलने से व्यावसायिक,शैक्षणिक के साथ नियमित रेल यात्रियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। रेलवे लाईन न होना विकास में बाधक है कहा मंच इस संबंध में लगातार रेलवे के अधिकारियों से पत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक आग्रह करता रहा है,बावजूद इसके अब तक ऐसी कोई ट्रेन रेलवे विभाग व मंत्रालय शुरू करने में रुचि नहीं लिया, जिससे शिवहर के लोगों को राहत मिले। जितेंद्र राम ने कहा शिवहर में ब्लड बैंक की स्थापना अति आवश्यक है ब्लड बैंक न रहने के कारण कई मरीजों का जान चला जाता है । इस दिशा में सरकार और विभाग को सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है । चिकित्सा व मानवीय दृष्टिकोण से भी जिला में ब्लड बैंक जरूरी है ।अरविंद कुमार ने कहा बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे लाईन तथा शिवहर जिला में ब्लड बैंक का निर्माण यथा शीघ्र जरूरी है नही तो शिवहर के सभी समाजिक कार्यकर्ता जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे । मौके पर मुकुन्द प्रकाश मिश्र,आदित्य कुमार,अरविंद कुमार,प्रिंस कुमार,जितेंद्र राम,दीपू कुमार,पंकज कुमार आदि उपस्थित थे ।