जदयू के मुख्य प्रवक्ता बने विजय विकास ,लगा बधाइयों का तांता शिवहर--मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा नगर पंचायत शिवहर वार्ड नंबर 8 निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शिवनंदन राउत के बड़े पुत्र तथा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता 48 वर्षीय विजय विकास को जिला का मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है इस बाबत जिले के शुभचिंतकों के द्बारा उन्हें बधाई देने की सिलसिला शुरू हो गया है। गौरतलब हो कि पार्टी के जिला अध्यक्ष की तरह ही प्रदेश के द्वारा नामित मुख्य प्रवक्ता पद पर जिले के कर्मठ एवं पार्टी के रीढ विजय विकास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले जिला अध्यक्ष के द्वारा ही मुख्य प्रवक्ता तथा मीडिया प्रवक्ता बनाया जाता रहा है लेकिन जदयू के इस फैसले से अब प्रदेश के तरफ से जिला अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है अब अध्यक्ष की भांति ही मुख्य प्रवक्ता का मनोनयन प्रदेश स्तर पर किया गया है। विजय विकास मधुबन विधानसभा के एनडीए के प्रभारी भी रह चुके हैं तथा विपरीत परिस्थितियों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।तथा मुख्यमंत्री के चहेते के रूप में भी जाने जाते हैं। अपने मुख्य प्रवक्ता के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजय विकास ने कहा है कि पार्टी को धारदार बनाने तथा पार्टी के संगठन को मजबूत करने को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा यह बेहतर कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया है कि इससे पहले भी मैं पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया हूं तथा अब पार्टी को मजबूती के लिए और बेहतर तरीके से काम करूंगा इस बाबत जिले में उनके शुभचिंतकों एवं विभिन्न लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है।
