*शिवहर में ब्लड बैंक और रेलवे लाईन के लिए होगा आंदोलन* --------------------------------- जिले में ब्लड का स्थापना है जरूरी --------------------------------- आगामी रेलवे बजट में बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे लाईन के लिए प्राप्त धन आबंटित करने की मांग ------------------------------------ शिवहर---शिवहर के जिला बने दो दशक से अधिक हो गए है लेकिन अब तक शिवहर के रेलवे लाईन से न जुड़ना तथा जिले में ब्लड बैंक का न होना दुखद ही नही बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है । इन दो मुख्य मुद्दे को लेकर शिवहर के सभी समाजिक संगठन मुखर हैं । संघर्षशील युवा अधिकार मंच के तत्वावधान में ताजपुर प्रखंड में इन मुख्य मुद्दे के समाधान हेतु लोगों को गोलबंद करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जितेन्द्र राम के अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के युवाओं ने स्थानीय लोगों को रेलवे लाईन व ब्लड बैंक महत्व को बताया , मंच के अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि मंच के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की उदासीनता को लेकर फिर एक बार इन दो मुख्य मुद्दो के लिए बड़ा आंदोलन हेतु रणनीति बनाना शुरू हो गया है । मंच के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर जिलावासियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाना शुरू कर दिए हैं।देश में बुलेट ट्रेन चलाने की बात हो रही है लेकिन स्थानीय लोगोें की सुविधा के लिए शिवहर में एक भी ट्रेन रेलवे नहीं चला रहा है। इसके खिलाफ लामबंद होकर एकजुटता से रेलले विभाग को पटरी पर लाने का मंथन चल रहा है। मंच के प्रवक्ता मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने कहा जिले में ट्रेनों के नहीं चलने से व्यावसायिक,शैक्षणिक के साथ नियमित रेल यात्रियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। रेलवे लाईन न होना विकास में बाधक है कहा मंच इस संबंध में लगातार रेलवे के अधिकारियों से पत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक आग्रह करता रहा है,बावजूद इसके अब तक ऐसी कोई ट्रेन रेलवे विभाग व मंत्रालय शुरू करने में रुचि नहीं लिया, जिससे शिवहर के लोगों को राहत मिले। जितेंद्र राम ने कहा शिवहर में ब्लड बैंक की स्थापना अति आवश्यक है ब्लड बैंक न रहने के कारण कई मरीजों का जान चला जाता है । इस दिशा में सरकार और विभाग को सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है । चिकित्सा व मानवीय दृष्टिकोण से भी जिला में ब्लड बैंक जरूरी है ।अरविंद कुमार ने कहा बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे लाईन तथा शिवहर जिला में ब्लड बैंक का निर्माण यथा शीघ्र जरूरी है नही तो शिवहर के सभी समाजिक कार्यकर्ता जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे । मौके पर मुकुन्द प्रकाश मिश्र,आदित्य कुमार,अरविंद कुमार,प्रिंस कुमार,जितेंद्र राम,दीपू कुमार,पंकज कुमार आदि उपस्थित थे ।