परिवार नियोजन पखवाड़ा ------------------------------------ शिवहर----छोटा परिवार,सुख का आधार इससे मिलती है खुशियां अपार ,दो बच्चों बाद बंध्याकरण,नसबन्दी करायें, दोनो मिलकर परिवार को सुखी बनायें।उपरोक्त बातें पाथ के जिला समन्वयक अरविन्द कुमार सिन्हा ने पिपराही प्रखंड के अम्बाकला एवं महुयावां ग्राम में परिवार नियोजन पखवाडा अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा है। श्रीसिन्हा ने कहा कि जनसंख्या बिस्फोट को रोकने के लिये परिवार के आकार को सीमित रखने का समय आ गया है। दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखने के लिये कण्डोम,माला एन,छाया,अंतरा एवं कॉपर टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार इन साधनों के इस्तेमाल व बढावा देने के लिये आर्थिक मदद भी दे रही है।केयर इंडिया के आई सी टी पिन्टू कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि परिवार नियोजन के बारे मे विस्तृत जानकारी के लिए आप निकटतम आँगनवाड़ी सेविका एवं आशा से विस्तृत जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं।
