शिवहर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 577 जीविका समूहों को 25.06 करोड़ का किया वित्तपोषण ----------------------------------- शिवहर ----कल दिंनाक 28.01.2021 को तरियानी में जीविका एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा, मुज़फ़्फ़रपुर2 क्षेत्र द्वारा स्वयं सहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 577 समूहों को कुल रु0 25,06,00,000/- (रु0 पच्चीस करोड़ छः लाख) का ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख शिवशंकर सिंह ने बताया कि जीविका दीदियों की सहायता के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा सदैव तत्पर है और रहेगा। इसके लिए बैंक ने मुज़फ़्फ़रपुर क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर दो क्षेत्र बना दिया है ताकि इन तक बैंक की सुविधा आसानी से पहुँचाई जा सके। बैंक हर सम्भव प्रयास करेगा, जिससे महिलाओं को सशक्त किया जा सके और इनकी आर्थिक स्थिति में गुणोत्तर विकास हो। समूह के ऋण के अलावा इन्हें व्यक्तिगत ऋण भी पीएमएमवाइ, स्टैंडअप इंडिया या अन्य योजनाओं के तहत प्रदान किया जायेगा। एसपीएम पुष्पेंद्र तिवारी ने कहा कि शिवहर जिले में 6800 समूहों के वित्त पोषण में सबसे अधिक 3700 समूहों का वित्त पोषण अकेले बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी यह क्रम जारी रहेगा और कोई भी समूह का ऋण एनपीए नहीं होगा। वही नेटवर्क डीजीएम चिदंबरम ने कहा कि ये आयोजन भव्य एवं सराहनीय है और उससे भी बढ़कर जीविका दीदीयों का लगन एवं उत्साह दिखाई देता है। दक्षिण भारत मे भी समूहों का गठन हुआ है, किंतु ऐसा जज्बा नजर नहीं आता है। उन्होंने जीविका दीदीयों को दिनानुदिन प्रगति की राह में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया और कहा कि बैंक सदैव आपके साथ है। अग्रणी जिला प्रबंधक आलोक रंजन ने कहा कि जीविका दीदीयों के वित्तीय सहयोग के लिए वे बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सराहना करते हैं, साथ दीदीयों से आग्रह करते हैं कि अब वे स्वयं को और समूह के सदस्यों को रोजगारपरक बनायें।इसके लिए वे जिले में उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे, जिसमें जीविका पदाधिकारियों सहित बैंकों एवं दीदीयों को सहयोग करने की आवश्यकता होगी। अन्य प्रवक्ताओं ने भी गरीब महिलाओं की सहायता, SHG का संगठन कर और बैंक फिनांस कर बैंक ऑफ़ बड़ौदा एवं जीविका की भूरि-भूरि सराहना की। इस बैठक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के नेटवर्क डीजीएम श्री सुरेश चिदंबरम, क्षेत्रीय प्रमुख श्री शिव शंकर सिंह, उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री महेश कुमार दास, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री आलोक रंजन, जीविका के एसपीएम श्री पुष्पेंद्र तिवारी, पीएम श्री उदय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तरियानी, श्री राकेश कुमार, डीपीएम श्री इंदु शेखर इंदु, सीएफ श्री रवि कुमार, बीपीएम श्री राजीव कुमार, जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, शिवहर, श्री कमलेश महतो,वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, छतौनी, श्री रितेश कुमार, प्रा0 प्रा0 क्षेत्र मुज़फ़्फ़रपुर प्रमुख श्री अरविंद कुमार सुमन आदि बैंक एवं जीविका पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।