सीवियर कोल्ड-डे , ठंड की कनकनी से थर्ड डिग्री जैसी हालत शिवहर-----शिवहर में बर्फीली उत्तर पश्चिम हवा का कहर जारी है। इसके कारण जिले की निवासियों को सीवियर कोल्ड डे से जूझना पड़ रहा है। हवा में कनकनी होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसा लग रहा है कि इस ठंड में थर्ड डिग्री का इस्तेमाल हो रहा हो। हवा की गति भी देखा जा रहा है जिस कारण आज रविवार को सुबह भी मौसम के तापमान में गिरावट होने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है हालांकि कुहासा नहीं है फिर भी कनकनी है, जिस कारण बुजुर्ग लोगों की स्थिति काफी गंभीर है लोग आलाव की तरफ भाग रहे हैं। इस बाबत नारायण हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर राम किशोर सिंह ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा के कारण मौसम के तापमान में जहां गिरावट हो रही है इससे लोग परेशान हैं । डॉक्टर राम किशोर सिंह ने बताया है कि बढ़ती ठंड व कंपकंपाते को लेकर लोग सतर्क रहें। इस मौसम में गर्म पानी व गर्म भोजन का सेवन करें। बहुत जरूरत पड़े तभी लोग घर से बाहर निकली और बच्चों सहित सभी लोगों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनना चाहिए।