हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ हरयाणा में 24 तारिक यानि शनिवार को जन्माष्टमी मनाई गई। कई कंपनियों ने उस दिन अपने कर्मचारियों को छुट्टी दी थी। परन्तु ठेके में काम करने वाले श्रमिकों को जबरन ठेकेदार द्वारा काम कराया गया यह कह कर कि अगर शनिवार को कार्य नहीं करेंगे तो रविवार की दिहाड़ी उन्हें नहीं मिलेगा। यह दिहाड़ी श्रमिकों पर अत्याचार हैं

Comments


The employers from his side are working smartly, he is making workers work for more day & for more hours, but on the other hand, worker don't ask for proper payment of wages, not even the minimum wages, & forgot about his leave, there are also some incidents where the employer dint even pay the salary. There should be a good balance & understand between these two or else one will get suffer, at this time in the current situation workers are suffering. By the means of Sajha Manch, every worker must be awarded about this balance in the workplace between the employers & the worker
Download | Get Embed Code

Dec. 2, 2019, 5:27 p.m. | Tags: PADAM-ADV   int-PAJ   industrial work   wages   workplace entitlements  

दिल्ली एनसीआर से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि दिनांक 7-8-2019 को साझा मंच मोबाइल वाणी पर हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ जिला के कंपनियों में मजदूरों की दास्ताँ की दास्ताँ सुनाई गयी थी। जहाँ श्रमिकों और मजदूरों से अवकाश वाले दिन भी कम्पनियाँ में ताला लगाकर जबरन काम कराने की बात कही गयी थी। इस खबर को अधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया और श्रम अधिकारी आयुक्त हरीश चंद से इस बारे में बात की गयी जिसके बाद कंपनियों में 15 अगस्त के दिन नज़र रखा गया और श्रमिकों से उस दिन काम नहीं करवाया गया।

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर 17 से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सेक्टर 17 स्थित कंपनी ने अपने श्रमिकों को वेतन अभी तक नहीं दिया हैं जबकि महीनें के सात तारिक तक वेतन सभी श्रमिकों को मिल जाना चाहिए था । यह ख़बर का प्रसारण पहले भी किया गया था और यह ख़बर को बहादुरगढ़ के उच्च अधिकारियों तक भी पहुँचाई गई। परन्तु अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया हैं। त्यौहार आने वाला हैं और कई मज़दूर अब भी वेतन की आस लगाए बैठे हैं और कुछ मज़दूर बिना वेतन लिए ही अपने अपने घरों की ओर वापस चल पड़े हैं।

Transcript Unavailable.

हरियाणा से अवधेश राम ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें 55 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाले विकलांगता हैं और वो सिलाई का काम करते हैं। दिल्ली एनसीआर में आये हुए उन्हें पंद्रह दिन हो गए। कंपनी की गेट के बाहर मशक्कत करते हुए दिन गुज़र गया परन्तु कंपनी वालों ने अभी तक भर्ती नहीं लिया।

Comments


सवाल दर्ज करने के लिए धन्यवाद, आपने कहा कि कंपनी आपको काम शुरू करने की अनुमति नहीं दे रही है। हमें बताएं कि क्या आप इससे पहले उसी कंपनी में काम करते थे? यदि आप यहाँ काम करते थे, तो क्या आपने 15 दिनों की छुट्टी की अनुमति ली थी? कंपनी को उन श्रमिकों को खारिज करने की अनुमति है जो आठ दिनों से अधिक समय तक बिना किसी नोटिस के छुट्टी लेते हैं। कृपया पूरी जानकारी दें ताकि आप सही उत्तर दे सकें।
Download | Get Embed Code

Sept. 6, 2019, 9:32 p.m. | Tags: int-PAJ   workplace entitlements  

बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि दिनाँक 04/07/2019 को साझा मंच पर एक सन्देश प्रसारित किया गया जिसका विषय था- मजदूरों के साथ किया जाता है दुर्व्यवहार। इस खबर में बताया गया कि कम्पनी के मालिक एवं ठेकेदार मिलकर पैसे के मामले में किस तरह से मजदूरों के साथ मारपीट करते हैं। इस बात की शिकायत जब पुलिस से किया गया तो पुलिस ने शिकायत सुनने से इंकार कर दिया। यही नहीं जब इस बात को श्रम विभाग के पास ले कर गए तो उन्होंने भी कोई कार्यवाई करने से इंकार कर दिया। फिर कुछ दिन बाद मनोहर लाल ने इस खबर को साझा मंच में रिकॉर्ड कर प्रसारित करवाया तो पुलिस अपने हरकत में आई और दोनों मालिकों को पुलिस चौकी में बुलाया।

बहादुरगढ़ हरियाणा इंडस्ट्रियल एरिया से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार से प्रवासी श्रमिक भाई बैंक में खाता खुलवाने के लिए किसी भी शाखा में जाते हैं तो आधार में उनके गाँव का पता रहता है। जिस कारण मजदुर भाइयों का खाता नहीं खुल पाता है। और कहा जाता है कि आप जहाँ रहते हो वहां का आईडी लाव। लेकिन मकान मालिक देने से इंकार कर देते हैं। जब कम्पनी के मालिक मजदूरों के सहयोग के लिए आते हैं तो प्रत्येक मजदूरों से करीब ढ़ाई सौ रुपया वसुला जाता है। अतः मजदूरों के खाता खुलवाने में कोई परेशानी ना हो ऐसी कोई पहल की जाए

हरियाणा बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कम्पनी के मालिकों द्वारा एक श्रमिक संदीप कुमार के साथ बिना कोई वजह मार-पीट की गई थी।उन मालिकों के खिलाफ जब साझा मंच में माध्यम से शिकायत की गई तो श्रम विभाग के एजेन्ट के द्वारा उन मालिकों के लिए पत्र आया। साथ ही इन्स्पेटर हरीश कुमार ने कम्पनी क मालिक अमन जैन को काफी डांट फटकार लगाई। और कम्पनी खिलाफ जाँच करने का आदेश इन्स्पेटर हरीश कुमार ने एसडीएम को दिया।

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के गुडगाँव से हमारे श्रोता की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से चिंटू से हुई। बातचीत के दौरान चिंटू ने बताया कि वो कॉनडोर बिल्डिंग में सिक्योरिटी के पद पर काम करते हैं।हर एक बार उनका वेतन कट कर आते हैं। फील्ड अफसर से शिकायत करने पर कहता की यह बात भूल जाओ। नौकरी की शुरुआत करने पर उन्हें कहा गया था कि 11,000 रूपए उन्हें वेतन दिया जाएगा। पर हर एक महीनें 2,000 व 1,500 रूपए काट लिए जाते हैं। पी.एफ कटने की भी बात हुई। पी.एफ 1,000 रूपए कंपनी काटती हैं और जमा केवल 400 रूपए या 300 रूपए करती हैं।

Comments


बताना चाहेंगे कि सबसे पहले तो आप ये जाने कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन क्या तय किया गया है और उसके हिसाब से अगर आपको भुगतान नहीं हो रहा है तो ये कानून गलत है।आपको कंपनी में काम करने के बाद पैसा नहीं मिला है,तो लेबर दफ्तर में शिकायत दर्ज कर सकते है लेकिन इसके लिए आपके पास जिस भी कंपनी में आपने काम किया है उसका प्रमाण होना ज़रूरी है। काम शुरू करने से पहले आपको यह ज़रूर जानना चाहिए कि ठेकेदार या कंपनी की ओर से आपको नई नौकरी शुरू करने पर नियुक्ति पत्र जिसमे की आपकी तनख्वाह और वेतन कटौती का ब्यौरा ज़रूर दिया जाये। अगर इन सभी के बिना कही पर भी काम करने लग जायेंगे तो आप धोखा और शोषण का शिकार हो सकते है इसलिए खुद भी जागरूक बने और अपने जैसे और श्रमिकों को भी जागरूक बनाये साथ ही नंबर 5 पांच दबाकर यह जानकारी आप दूसरों तक भी साझा कर सकते है।
Download | Get Embed Code

June 26, 2019, 12:38 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   wages   workplace entitlements