उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाव जिला से राम कारन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि इन्होने कुछ दिनों पहले मोबाइल वाणी पर शिकायत रिकॉर्ड कराया था कि बाजार के पास नाली की सफाई नहीं हो रही है और बिजली की समस्या है। जिसके बाद वहां के प्रधान जी ने सफाई कर्मचारी को भेज कर नाली की सफाई करवाई है और बिजली की समस्या का भी समाधान किया है। इसलिए वह ग्राम प्रधान जी का धन्यवाद करना चाहते हैं
दिल्ली के खजूरी के श्री राम कलोनी से नाज़ परवीन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर यह जिक्र किया था कि उनको जमीन में हक़ नहीं मिल रहा है। जिसके बाद उनको मोबाइल वाणी के माध्यम से सपोर्ट मिली हैं और उनके पिता ने उनको 22 गज़ का फ्लैट में अधिकार देने के लिए मान गए हैं। उनका कहना है कि जमीन में बेटियों का हक़ होता है और उनको हक़ मिलना चाहिए। वह मोबाइल वाणी का धन्यवाद करना चाहती हैं।
दिल्ली के जहांगीरपुरी से देवंती ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको दुर्गेश के साथ जुड़े बहुत दिन हो गए हैं।मोबाइल वाणी से जुड़कर यह समझ में आया कि प्रॉपर्टी में हिस्सा होना क्यों जरुरी होता है।साथ ही महिला के नाम प्रॉपर्टी होने का महत्व इन्होने अपने पति को भी समझाया।फिर,इनके पति ने 2025 में एक फ्लैट इनके नाम से ख़रीदा।यह जानकर देवंती बहुत ख़ुशी हुई। खुद के नाम फ्लैट होने से इनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है। मोबाइल वाणी के योगदान के लिए इन्होने धन्यवाद दिया।
दिल्ली से नेहा सोनकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दुर्गेश और मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि लड़कियों के लिए जमीन में हिस्सा होना जरुरी है तथा उनकी भी हिस्सेदारी होनी चाहिए।इससे लड़कियों के अंदर आत्मविश्वास जगता है और उनका भविष्य सुरक्षित हो जाता है।नेहा ने अपने पिता के सामने अपने हक़ की बात रखी एवं भाइयों के साथ खुद के लिए भी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा होने की इच्छा जाहिर की।पिता ने इनकी बातों को समझा और बात को सही तरीके से समझा।पिता ने माना कि बेटियों के नाम सम्पत्ति में हिस्सा होना चाहिए।फलस्वरूप हाल ही में इनके पिता ने जमीन ख़रीदा था। इस जमीन में भाइयों के साथ नेहा को भी एक हिस्सा मिला।भाइयों के साथ नेहा के पास भी जमीन का एक हिस्सा होने पर नेहा बहुत खुश हैं।मोबाइल वाणी के योगदान के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया।
दिल्ली के जहाँगीरपुरी से दुर्गेश श्रमिक वाणी के माध्यम से कहती है कि वो पिछले चार साल से मोबाइल वाणी में काम कर रही है। इन्होने प्रॉपर्टी के प्रोजेक्ट में काम किया और लोगों को जानकारी दी कि महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी होना क्यों ज़रूरी है।महिलाओं और बच्चों का भविष्य के लिए प्रॉपर्टी क्यों ज़रूरी है इसकी जानकारी दी। इसके बाद इनके पति ने वर्ष 2024 में एक मकान खरीदा।दुर्गेश ने अपने पति को बताया कि अगर पत्नी के नाम प्रॉपर्टी होगा तो रजिस्ट्री में एक से डेढ़ लाख बच जाता है। जिसके बाद ससुर के इंकार करने के बावजूद भी पति ने प्रॉपर्टी पत्नी के नाम करवाया। अब दुर्गेश को अपनी जिंदगी सुरक्षित लगती है। अगर आगे कुछ होगा तो इनके पास एक छत रहेगा और बच्चों को दर दर भटकना नहीं पड़ेगा।
रामकरण
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 19 अगस्त 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,बी ब्लॉक 20 फुटा रोड मछली बाजार के पास गली नंबर 8 के कॉर्नर पर पुलिया टूटने के कारण रोज एक्सीडेंट हो रहे थे। आने-जाने में लोगो को बहुत दिक्कत हो रही थी, कई लोगों के पैर में भी फैक्चर हो चुका था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से दिल्ली नगर निगम के सीनियर अधिकारियों को ख़बर शेयर की थी। ख़बर का बड़ा असर हुआ अब पुलिया बना दी गई है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 15 सितंबर 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,दिल्ली में मच्छरों की दवाई व फॉगिंग का काम बंद है, जिसकी वजह से डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया जैसे घातक बीमारियां फैल रही थी । समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से दिल्ली नगर निगम के सीनियर अधिकारियों को ख़बर शेयर की थी। ख़बर का बड़ा असर हुआ अब फॉगिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से नगमा से साक्षात्कार लिया। नगमा ने बताया कि 18-08-2024 को इन्होने श्रमिक वाणी पर अपनी समस्या रिकॉर्ड करवाई थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 एवं 5 के पास डीडीए का खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। इस प्लॉट में बरसात का पानी भर गया था जिससे गली नंबर 4 एवं 5 के मकानों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा था। मकान की दीवार गिरने की कगार पर थी । इस खबर को मोबाइल वाणी संवाददाता ने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक तथा डीडीए के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि इस प्लॉट पर पिछले दो दिनों से, पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है और मिट्टी का भराव भी किया जा रहा है।नगमा समस्या का समाधान होने से बहुत खुश हैं और श्रमिक वाणी की शुक्रगुजार हैं।
दिल्ली एनसीआर से मोहम्मद शाहनवाज ने श्रमिक वाणी के माध्यम से जुबेर से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने 19/08/2024 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रकाशित करवाई थी जिसमे बताया था कि उन्हें 2 महीने से सैलरी नहीं मिल रही थी जिसके कारण काफी परेशानी हो रही थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद हमारे संवाददाता ने संज्ञान पर लिया और इस समस्या को वाट्सएप समूह फेसबुक और फैक्ट्री के मैनेजर एच आर व फोरमैन के साथ साझा किया जिसके बाद जुबैर के खाते में उनकी तनख्वाह आ गई है साथ ही उन्हें शिकायत करने से मना किया गया । तनख्वाह मिलने से जुबेर खुश हैं और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे ।
