बहादुरगढ़ हरियाणा इंडस्ट्रियल एरिया से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार से प्रवासी श्रमिक भाई बैंक में खाता खुलवाने के लिए किसी भी शाखा में जाते हैं तो आधार में उनके गाँव का पता रहता है। जिस कारण मजदुर भाइयों का खाता नहीं खुल पाता है। और कहा जाता है कि आप जहाँ रहते हो वहां का आईडी लाव। लेकिन मकान मालिक देने से इंकार कर देते हैं। जब कम्पनी के मालिक मजदूरों के सहयोग के लिए आते हैं तो प्रत्येक मजदूरों से करीब ढ़ाई सौ रुपया वसुला जाता है। अतः मजदूरों के खाता खुलवाने में कोई परेशानी ना हो ऐसी कोई पहल की जाए