हरियाणा राज्य के गुडगाँव से हमारे श्रोता की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से चिंटू से हुई। बातचीत के दौरान चिंटू ने बताया कि वो कॉनडोर बिल्डिंग में सिक्योरिटी के पद पर काम करते हैं।हर एक बार उनका वेतन कट कर आते हैं। फील्ड अफसर से शिकायत करने पर कहता की यह बात भूल जाओ। नौकरी की शुरुआत करने पर उन्हें कहा गया था कि 11,000 रूपए उन्हें वेतन दिया जाएगा। पर हर एक महीनें 2,000 व 1,500 रूपए काट लिए जाते हैं। पी.एफ कटने की भी बात हुई। पी.एफ 1,000 रूपए कंपनी काटती हैं और जमा केवल 400 रूपए या 300 रूपए करती हैं।

Comments
बताना चाहेंगे कि सबसे पहले तो आप ये जाने कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन क्या तय किया गया है और उसके हिसाब से अगर आपको भुगतान नहीं हो रहा है तो ये कानून गलत है।आपको कंपनी में काम करने के बाद पैसा नहीं मिला है,तो लेबर दफ्तर में शिकायत दर्ज कर सकते है लेकिन इसके लिए आपके पास जिस भी कंपनी में आपने काम किया है उसका प्रमाण होना ज़रूरी है। काम शुरू करने से पहले आपको यह ज़रूर जानना चाहिए कि ठेकेदार या कंपनी की ओर से आपको नई नौकरी शुरू करने पर नियुक्ति पत्र जिसमे की आपकी तनख्वाह और वेतन कटौती का ब्यौरा ज़रूर दिया जाये। अगर इन सभी के बिना कही पर भी काम करने लग जायेंगे तो आप धोखा और शोषण का शिकार हो सकते है इसलिए खुद भी जागरूक बने और अपने जैसे और श्रमिकों को भी जागरूक बनाये साथ ही नंबर 5 पांच दबाकर यह जानकारी आप दूसरों तक भी साझा कर सकते है।
June 26, 2019, 12:38 p.m. | Tags: govt entitlements int-PAJ wages workplace entitlements