बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि दिनाँक 04/07/2019 को साझा मंच पर एक सन्देश प्रसारित किया गया जिसका विषय था- मजदूरों के साथ किया जाता है दुर्व्यवहार। इस खबर में बताया गया कि कम्पनी के मालिक एवं ठेकेदार मिलकर पैसे के मामले में किस तरह से मजदूरों के साथ मारपीट करते हैं। इस बात की शिकायत जब पुलिस से किया गया तो पुलिस ने शिकायत सुनने से इंकार कर दिया। यही नहीं जब इस बात को श्रम विभाग के पास ले कर गए तो उन्होंने भी कोई कार्यवाई करने से इंकार कर दिया। फिर कुछ दिन बाद मनोहर लाल ने इस खबर को साझा मंच में रिकॉर्ड कर प्रसारित करवाया तो पुलिस अपने हरकत में आई और दोनों मालिकों को पुलिस चौकी में बुलाया।