दिल्ली एनसीआर से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि दिनांक 7-8-2019 को साझा मंच मोबाइल वाणी पर हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ जिला के कंपनियों में मजदूरों की दास्ताँ की दास्ताँ सुनाई गयी थी। जहाँ श्रमिकों और मजदूरों से अवकाश वाले दिन भी कम्पनियाँ में ताला लगाकर जबरन काम कराने की बात कही गयी थी। इस खबर को अधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया और श्रम अधिकारी आयुक्त हरीश चंद से इस बारे में बात की गयी जिसके बाद कंपनियों में 15 अगस्त के दिन नज़र रखा गया और श्रमिकों से उस दिन काम नहीं करवाया गया।