हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनुभव कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बहादुरगढ़ स्थित जितनी भी फैक्टरियाँ हैं वहा जब कोई काम करने जाता हैं तो फैक्ट्री में यह नहीं बताया जाता हैं कि उन्हें वहा पर क्या काम करवाया जाएगा और उस काम के कितने वेतन दिया जाएगा। पूछने पर उन्हें कहा जाता हैं कि वो हेल्पर हैं और उन्हें सभी काम करना पड़ेगा। उन्हें 5,000 से 6,000 रूपए वेतन दिया जाता हैं। साथ ही उन्हें सही समय पर वेतन भी नहीं मिलता हैं। अगर कोई व्यक्ति एक महीनें काम कर के नौकरी छोड़ता हैं तो उन्हें वेतन लेने के लिए एक महीनें के बाद बुलाया जाता हैं लेकिन वेतन सही समय पर नहीं मिलता। उन्हें यहाँ से वहाँ भागदौड़ करवाया जाता हैं।

Comments


बताना चाहेंगे कि आप बहादुरगढ़ के कारखानों में कई उल्लंघनों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। जिससे यह ज्ञात होता है कि न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है (अधिकांश उद्योगों के लिए हरियाणा न्यूनतम मजदूरी वर्तमान में अर्ध-कुशल के लिए प्रति दिन Rs.374 और अकुशल के लिए Rs.339 प्रति दिन है), न्यूनतम मजदूरी ना देना सरासर कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा, श्रमिकों को समय पर भुगतान नहीं किया जाता है और न ही महीने के अंत में पूर्ण निपटान दिया जाता है। यह पेमेंट ऑफ वेजेस एक्ट का उल्लंघन है। साथ ही जब तक उन्हें अर्ध-कुशल या कुशल दर का भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक किसी को नियमित रूप से मशीन ऑपरेटर नहीं कहा जा सकता है। हम कैसे कार्रवाई कर सकते हैं? आप नौकरी शुरू करने से पहले कंपनी में काम करने का सभी नियम और शर्तों को जान लें और कंपनी ज्वाइन करने का सबूत भी ले लें,इसके लिए आप साझा मंच मोबाइल वाणी पर बात पते की कार्यक्रम सुन सकते है ,और यदि यह संभव नहीं है, तो आप इन उल्लंघनों में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और श्रमिकों का एक समूह बनाकर एचआर के पास इन सभी मुद्दों को लेकर जा सकते है। इसके अलावा विभिन्न कारखानों के श्रमिक उद्योग संघ से अपील भी कर सकते हैं , यदि उद्योग जवाब नहीं देता है, तो आप सभी श्रम कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज करें। आप इसे स्वयं या स्थानीय संघ के माध्यम से कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह प्रतिक्रिया मददगार रही होगी।
Download | Get Embed Code

July 8, 2019, 4:05 p.m. | Location: 1129: HR | Tags: int-PAJ   wages  

हमारे एक श्रोता जितेंद्र कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि वो उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले हैं। हरयाणा के एक कंपनी में कार्य करते वक़्त उनके साथ दुर्घटना हो गया। उनके दाहिनें हाथ की ऊँगली कट गई। कंपनी पहले उन्हें नुक्सान भरपाई देने की बात कही। बाद में डेढ़ महीनें हो गए लेकिन कंपनी वाले उन्हें नुक्सान भरपाई नहीं दिए। कंपनी वाले उन्हें काम से भी निकाल दिए थे पर दो तीन दिन बाद वापस रख लिए। लेकिन कंपनी के तरफ से अब तक योगदान राशि नहीं मिली और कंपनी उन्हें दोबारा बर्ख़ास्त कर रही हैं।

Comments


Transcript Unavailable.
Download | Get Embed Code

June 18, 2019, 11:13 a.m. | Tags: int-PAJ   industrial work   workplace entitlements  

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य से विष्णु कुमार साझा मंच के माध्यम से बताते है की वे हरियाणा के धरुहेरा स्थित एक कम्पनी में तीन साल से काम करते थे। इसके बाद किसी निजी कारण से उन्हें कम्पनी छोड़ना पड़ा लेकिन कम्पनी वालो ने इनका रिज़ाइन स्वीकार नहीं किया। साथ ही वे कहते है की पीएफ के नाम में एक अक्षर गलत हो जाने के कारण पीएफ का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है।

Comments


ऐसी स्थिति में आप पीएफ विभाग में आपको एक नेम चेंज करेक्शन फॉर्म यानी कि नाम में सुधार करने का फॉर्म मिल जाएगा, और एस फॉर्म को ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं, इस फॉर्म में आपको अपने नाम जो सुधार करवाना है उसके बारे में बताना होगा, साथ ही उसके प्रमाण की कॉपी भी लगानी होगी, जिसे आप अपने नियोक्ता यानि कि कंपनी प्रबंधक से साइन करवा कर पीएफ दफ्तर में जमा करवा सकते हैं। अगर कंपनी इसके लिए इनकार करती है तो फिर आप पीएफ विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
Download | Get Embed Code

May 13, 2019, 5:49 p.m. | Tags: int-PAJ  

Transcript Unavailable.

हरयाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनुभव कुमार ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ में बिजली की बहुत समस्या है। छुट्टी वाले दिन बिजली पुरे दिन काट दी जाती है।

हरयाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि लाइनपर में मज़दूर व गरीब वर्ग के लोग रहते हैं। वही सेक्टर 17 और अँधेरी में संपन्न परिवार लोग वास करते हैं। वहाँ हर रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली काट दी जाती हैं।इस समस्या के बारे में उन्होंने एस.डी.ओ से बात की और एस.डी.ओ द्वारा कहा गया कि कंपनी को राहत देने की वज़ह से पूरे सप्ताह उनके कर्मचारी काम करते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली एन.सी.आर के कापसहेड़ा स्थित नजफगढ़ रोड से नन्द किशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि नजफगढ़ रोड के टी-पॉइंट पर वाहन चालकों की लापरवाही से जाम लग गया जिस कारण राहगीरों को काफ़ी परेशानी हो रही थी। कड़ी मशक्क़त करने के बाद प्रशासन के सूझ भूझ से जाम से छुटकारा पाया जा सका।