हरियाणा राज्य से विष्णु कुमार साझा मंच के माध्यम से बताते है की वे हरियाणा के धरुहेरा स्थित एक कम्पनी में तीन साल से काम करते थे। इसके बाद किसी निजी कारण से उन्हें कम्पनी छोड़ना पड़ा लेकिन कम्पनी वालो ने इनका रिज़ाइन स्वीकार नहीं किया। साथ ही वे कहते है की पीएफ के नाम में एक अक्षर गलत हो जाने के कारण पीएफ का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है।

Comments
ऐसी स्थिति में आप पीएफ विभाग में आपको एक नेम चेंज करेक्शन फॉर्म यानी कि नाम में सुधार करने का फॉर्म मिल जाएगा, और एस फॉर्म को ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं, इस फॉर्म में आपको अपने नाम जो सुधार करवाना है उसके बारे में बताना होगा, साथ ही उसके प्रमाण की कॉपी भी लगानी होगी, जिसे आप अपने नियोक्ता यानि कि कंपनी प्रबंधक से साइन करवा कर पीएफ दफ्तर में जमा करवा सकते हैं। अगर कंपनी इसके लिए इनकार करती है तो फिर आप पीएफ विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
May 13, 2019, 5:49 p.m. | Tags: int-PAJ