हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनुभव कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बहादुरगढ़ स्थित जितनी भी फैक्टरियाँ हैं वहा जब कोई काम करने जाता हैं तो फैक्ट्री में यह नहीं बताया जाता हैं कि उन्हें वहा पर क्या काम करवाया जाएगा और उस काम के कितने वेतन दिया जाएगा। पूछने पर उन्हें कहा जाता हैं कि वो हेल्पर हैं और उन्हें सभी काम करना पड़ेगा। उन्हें 5,000 से 6,000 रूपए वेतन दिया जाता हैं। साथ ही उन्हें सही समय पर वेतन भी नहीं मिलता हैं। अगर कोई व्यक्ति एक महीनें काम कर के नौकरी छोड़ता हैं तो उन्हें वेतन लेने के लिए एक महीनें के बाद बुलाया जाता हैं लेकिन वेतन सही समय पर नहीं मिलता। उन्हें यहाँ से वहाँ भागदौड़ करवाया जाता हैं।

Comments
बताना चाहेंगे कि आप बहादुरगढ़ के कारखानों में कई उल्लंघनों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। जिससे यह ज्ञात होता है कि न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है (अधिकांश उद्योगों के लिए हरियाणा न्यूनतम मजदूरी वर्तमान में अर्ध-कुशल के लिए प्रति दिन Rs.374 और अकुशल के लिए Rs.339 प्रति दिन है), न्यूनतम मजदूरी ना देना सरासर कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा, श्रमिकों को समय पर भुगतान नहीं किया जाता है और न ही महीने के अंत में पूर्ण निपटान दिया जाता है। यह पेमेंट ऑफ वेजेस एक्ट का उल्लंघन है। साथ ही जब तक उन्हें अर्ध-कुशल या कुशल दर का भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक किसी को नियमित रूप से मशीन ऑपरेटर नहीं कहा जा सकता है। हम कैसे कार्रवाई कर सकते हैं? आप नौकरी शुरू करने से पहले कंपनी में काम करने का सभी नियम और शर्तों को जान लें और कंपनी ज्वाइन करने का सबूत भी ले लें,इसके लिए आप साझा मंच मोबाइल वाणी पर बात पते की कार्यक्रम सुन सकते है ,और यदि यह संभव नहीं है, तो आप इन उल्लंघनों में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और श्रमिकों का एक समूह बनाकर एचआर के पास इन सभी मुद्दों को लेकर जा सकते है। इसके अलावा विभिन्न कारखानों के श्रमिक उद्योग संघ से अपील भी कर सकते हैं , यदि उद्योग जवाब नहीं देता है, तो आप सभी श्रम कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज करें। आप इसे स्वयं या स्थानीय संघ के माध्यम से कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह प्रतिक्रिया मददगार रही होगी।
July 8, 2019, 4:05 p.m. | Location: 1129: HR | Tags: int-PAJ wages