हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर 17 से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सेक्टर 17 स्थित कंपनी ने अपने श्रमिकों को वेतन अभी तक नहीं दिया हैं जबकि महीनें के सात तारिक तक वेतन सभी श्रमिकों को मिल जाना चाहिए था । यह ख़बर का प्रसारण पहले भी किया गया था और यह ख़बर को बहादुरगढ़ के उच्च अधिकारियों तक भी पहुँचाई गई। परन्तु अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया हैं। त्यौहार आने वाला हैं और कई मज़दूर अब भी वेतन की आस लगाए बैठे हैं और कुछ मज़दूर बिना वेतन लिए ही अपने अपने घरों की ओर वापस चल पड़े हैं।
