उत्तरप्रदेश राज्य से नौमान की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नगरिया यादवान से मदनलाल से हुई। बजट में पेश गंगा नदी के किनारे प्राकृतिक खेती की बात पर मदनलाल अपनी राय देते हुए कहते है कि प्राकृतिक खेती तो होगी लेकिन पैदावार अच्छे से नहीं हो पाएगी क्योंकि पानी की समस्या बहुत है
उत्तरप्रदेश राज्य से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने दिनांक 13 फरवरी 2022 को इटावा निवासी राहुल से साक्षात्कार लेकर साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था। जिसमें बताया था कि इटावा के नगरिया यादवन में कुछ तकनीकि ख़राबी के कारण सुबह से बिजली बाधित थी। बिजली नहीं होने से लोगों को रोजमर्रे के कार्यों में बहुत समस्या हो रही थी। इस समस्या पर कोई सुनवाई भी नहीं हो रही थी। ख़बर प्रसारित होने के बाद इसे व्हाट्सप्प व फेसबुक के माध्यम से क्षेत्रीय जे.ई को फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद ख़बर का यह असर हुआ कि समस्या को संज्ञान में लेकर आज दिनांक 14 फ़रवरी 2022 को बिजली की समस्या दूर कर दी गई है। नगरिया यादवन निवासी राहुल कहते है कि बिजली की समस्या दूर हो गई है। साझा मंच के कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से नगरिया यादवान के एक व्यक्ति से बात की। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से कुछ तकनीकि खराबी के कारण बिजली नहीं है
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की इटावा के बलराम सिंह चौराहा में फिर से आधार कार्ड बन्ना शुरू हो गया है.
उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से एक मजदुर से बात की। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को ढाई महीने से मनरेगा से वेतन नहीं मिला है। खाने पीने में काफी समस्या हो रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से ग्राम नगलामते से एक श्रमिक गुप्ता जानकारी दे रहें हैं की इन्हें कार्य अस्थल पे भोजन की सुविधा नहीं मिलती है. भोजन के लिए इन्हें पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और यहां किसी भी तरह का हादसा होने पे एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलती है.
उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि अमेज़न के कर्मचारी अब बिना फेसमास्क लगाए काम कर सकेंगे। कर्मचारियों को दोनों डोज़ का प्रमाण पत्र देना पड़ेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की, इटावा के ग्राम नगरया यादवां के एक किसान को एक कॉल आया था लाटरी के सम्बन्ध में इसी कॉल के दौरान किसान से ओटीपी माँगा गया जिसके बाद किसान के अकॉउंट से हज़ार रुपए काट लिया .
उत्तरप्रदेश से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इटावा के बिजौली में श्रमिकों को रोज़गार नहीं मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की बकेबर में भवन निर्माण करने के दौरान दो मज़दूर फिसल क्र गिर गए जिस कारण उनकी मौत हो गई. घटना अस्थल पे एम्बुलेंस की सुविधा भी नहीं थी.
