उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से निर्माण मज़दूर से बात कर रहें हैं, इनका कहना है की इन्हें पिछले दो महीना से दिया जा रहा है की भोजन की सुविधा मिल रही है किन्तु वेतन नहीं मिलती है.
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान ,साझा मंच के माध्यम से इटावा के एक श्रमिक राजू यादव से बात कर रहें हैं ,इनका कहना है कि इन्हें मनरेगा में पिछले दो माह से काम नहीं मिल रहा है। मनरेगा में काम से इन्हें भगा दिया जाता है और कहा जाता है कि उनके पास मज़दूर पूरे हो गए हैं ,उनके यहाँ कोई काम नहीं है। वहीं जब वो मनरेगा में काम करते थे तो इन्हें पूरे पैसे भी नहीं मिलते थे ,जैसे तैसे मिले हुए पैसों से घर चला लेते थे। परन्तु अभी घर चलना मुश्किल हो रहा है।
उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने दिनांक 28 जनवरी 2022 को एक ख़बर साझा मंच पर प्रसारित किया था ,जिसका शीर्षक था : 'वेतन नहीं मिलने से परेशान भवन निर्माण श्रमिक '। ख़बर में बताया गया था कि इटावा के ग्राम नौदना में हो रहे भवन निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों को ढ़ाई माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था। वेतन की बात जब श्रमिक ठेकेदार से करते थे तो उन्हें ठेकेदार द्वारा बजट नहीं मिलने की बात कही जाती थी।इस ख़बर को साझा मंच में प्रसारित कर व्हाट्सप्प ,फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से निर्माण विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि अब श्रमिकों को वेतन दिया जा रहा है
इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से दिनांक 08-02-22 को बता रहे हैं कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 29-01-22 को उन्होंने एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि इटावा के सैफई में भवन निर्माण करने वाले श्रमिकों को लगभग नौ माह से वेतन नहीं मिला है। श्रमिक जब भी वेतन की मांग करने ठेकेदार के पास जाते हैं तो ठेकेदार पैसा नहीं आने का बहाना बना देते हैं। इस खबर को फेसबुक ,व्हाट्सप एवं तमाम सोसल मिडिया साइड्स के जरिये संबंधत विभागीय अधिकारीयों तथा निर्माण विभाग में फॉरवर्ड किया गया,तथा मामले को संज्ञान में लेकर के जानकारी दी गयी है कि वह के भवन निर्माण करने वाले श्रमिकों को नौ माह से श्रमिकों को रुका हुआ वेतन मिलना शुरू हो गया है।
उत्तरप्रदेश के इटावा के ऊसराहार से नौमान ने साझा माध्यम से बताया कि ऊसराहार में भवन निर्माण श्रमिकों की करेंट लगने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जगह पर कोई स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं मौजूद थी। बाद में वहां पुलिस भी आयी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ
उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नगरिया यादवान निवासी राहुल से हुई। राहुल बताते है कि कई बार चार बार आवेदन देने के बावज़ूद भी उनका दिव्यांग पेंशन नहीं बन पा रहा है। कई बार कागज़ात भी जमा किये इससे राहुल बहुत परेशान है।
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की इटावा के ग्राम नौजमा में भवन निर्माण करने वाले श्रमिकों का वेतन ढाई माह से उन्हें नहीं मिल रहा था,जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता नौमान ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही फेसबुक तथा व्हट्सएप के जरिए सम्बंधित अधिकारीयों को खबर से रूबरू भी कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ है की ठेकेदारों द्वारा सभी मजदूरों को उनका ढाई माह से रुका हुआ वेतन दे दिया गया है जिसकी वजह से मजदूर बहुत खुश है तथा साझा मंच को धन्यवाद कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 29-01-2022 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की इटावा के सैफई में भवन निर्माण करने वाले श्रमिकों का वेतन 9 माह से उन्हें नहीं मिल रहा था,जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता नौमान ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही फेसबुक तथा व्हट्सएप के जरिए सम्बंधित अधिकारीयों को खबर से रूबरू भी कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ है की ठेकेदारों द्वारा सभी मजदूरों को उनका ढाई माह से रुका हुआ वेतन दे दिया गया है जिसकी वजह से मजदूर बहुत खुश है तथा साझा मंच को धन्यवाद कर रहे हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने दिनांक 15 जनवरी 2022 को साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक था : 'मामनपुर गाँव के श्रमिकों को ईएसआई सुविधा नहीं मिल रही है '। ख़बर में बताया गया था कि इटावा के ग्राम मामनपुर में भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को ईएसआई की सुविधा नहीं मिल रही है।ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे नंबर 5 दबाकर व फेसबुक ,व्हाट्सप्प के माध्यम से सम्बंधित विभागीय अधिकारी व निर्माण कार्य विभाग में फॉरवर्ड किया गया। जिसका असर यह हुआ कि मामले को संज्ञान में लिया गया और अब निर्माण श्रमिकों को ईएसआई की सुविधा मिलने लगी है
उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि ताखा में भवन निर्माण कर्मियों को साढ़े छह माह से वेतन नहीं मिला है। श्रमिकों का कहना है कि ठेकेदार से बात करने से पैसे नहीं होने का हवाला देते है
