हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बहादुरगढ़ के सेक्टर 16 17 बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है ,जहाँ बहुत तादाद में प्रवासी श्रमिक आ कर कार्य करते है। इस वक़्त काम की कमी है। गर्मियों के मौसम में चप्पल की माँग बढ़ेगी ,इसको लेकर कंपनियाँ प्लानिंग कर रही है और अभी से ही काम की कमी का बहाना बना कर रेट कम कर रहे है। ताकि आने वाले दिनों में माँग बढ़े और रेट कम रखते हुए ही अधिक काम श्रमिकों से ले सके

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि 5 फरवरी को बसंत पंचमी मनाया जा रहा है। इसी दिन से बसंत ऋतू का आगमन होता है। मानव स्वास्थ्य के लिए यह ऋतू बहुत अच्छा होता है। सभी लोगों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

हरियाणा से मनोहर लाल साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि हरियाणा सरकार ने प्रवासी मज़दूरों को राहत दी है। हरयाणा कोर्ट ने पचीस प्रतिशत नौकरी वाली क़ानून पर रोक लगाई है हरियाणा सरकार के क़ानून जिसमें लोकल युवकों को पचत्तर प्रतिशत रोज़गार में आरक्षण मिलना था और प्रवासी मज़दूरों को सिर्फ पचीस प्रतिशत ही मिलनी थी जिस पर चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने है ये प्रवासी मज़दूरों के लिए राहत की बात है.

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि केंद्र सरकार की योजना एक देश एक राशन कार्ड का लाभ प्रवासी मज़दूरों को नहीं मिल पा रहा है। राशन डीलर स्थानीय लोगों को राशन दे देते हैं और जब प्रवासी मज़दूरों की बारी आती है तो उन्हें साइट नहीं चलने का कह कर फिर कभी आने को कहा जाता है। ऐसे में प्रवासी लोगों को अपना सारा काम छोड़ कर दो से चार दिन का चक्कर लगाना पड़ता है जिस से उन्हें काफी समस्या होती है

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नंदकिशोर ,साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि बेरोज़गारी का फ़ायदा उठाते हुए कुछ लोग ठगी का कारोबार शुरू कर दिए हैं। दिल्ली एनसीआर में पोस्टर लगे दिखाई देते हैं कि अनपढ़ से स्नातक तक को नौकरी और वेतन भी आकर्षक होता है ,जिसे देख कर बेरोज़गार युवक पोस्टर में बताये ऑफिस पहुँचते हैं और वहाँ नौकरी बताने के नाम पर फ़ीस वसूला जाता है और नौकरी पर धोखा मिलता है। युवकों से आग्रह है कि ऐसे विज्ञापन से सावधान रहें।

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि आज 30 जनवरी को देश गांधी जी की पुण्यतिथि मना रहा है। गांधी जी ने देश को काफी सारा तोहफा दिया था जिसमे कि रंगभेद तथा जाति के नाम पर होने वाले भेदभाव को ख़त्म किया।

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर कश्यप ,साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि बहादुरगढ़ के कंपनी में समानता का अधिकार के नाम पर श्रमिकों का शौचालय को तोड़ कर एक ही छोटा शौचालय बनाया गया है और महिला व पुरुषों को एक ही शौचालय इस्तेमाल करने को बाधित किया जा रहा है। जिस कारण श्रमिक काफी परेशान हैं

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है की कच्चे कर्मचारी को पक्का किया जाए तथा सुरक्षा भत्ता दिया जाए.

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से साझा माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की बंद फैक्ट्री में चोरी करते एक युवक को लोगों ने रेंज हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया गया चोर का नागरिक हस्पताल में मेडिकल कराया गया.

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से एक मज़दूर जगदीश से बात कर रहें हैं, जगदीश का कहना है की ये फुटवेअर कंपनी में काम करते हैं जहां एक हादसा की वजह से इनका सीधा हाथ कट गया, और ीइएसआइ के द्वारा इन्हें दवा मिला तथा कंपनी ने निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए पैसे दिए थे. इन्हें कंपनी अभी भी काम पर रखे हुई है लेकिन इन्हें अभी तक किसी भी तरह का क्लेम नहीं मिला है.