Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से कश्यप साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की बहादुरगढ़ में प्रवासी मज़दूरों को बेरोज़गारी का सामना करना पद रहा है और इस पर सरकार भी ध्यान नहीं दे रहा है.

हरियाणा के बहादुरगढ़ से मनोहर कश्यप की बातचीत साझा मंच के माध्यम से एस एन कश्यप से हुई। एस एन कश्यप ने बताया कि मजदूरों का पैसा पीएफ अकाउंट में फसा हुआ है और निकल नहीं पा रहा है। लोगों को इससे परेशानी हो रही है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री ने सेक्टर 17 में निरिक्षण किया। कंपनियों में जा कर के मशीनों का निरिक्षण किया। उद्योग क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए समस्याओं को सुना व निराकरण का आश्वासन भी दिया

Transcript Unavailable.

हरियाणा के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की बहादुरगढ़ के कंपनियों में ठेकेदार श्रमिकों का पैसा लेकर भाग रहें हैं. ठेकेदार श्रमिकों से काम करवा लेते हैं और जब पैसे देने की बारी आती है तो ठेकेदार कंपनी से श्रमिकों का वेतन उठा कर श्रमिकों को देने के बजाय खुद काम छोड़ कर भाग जाते हैं. ऐसा करने से श्रमिकों को काफी परेशानी हो रही है.

बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 17 फुटवियर पार्क के नाम से जाना जाता है ,जहाँ काफ़ी संख्या में कंपनियाँ है जो फुटवियर बनाती है। इन कंपनियों में ठेकेदारी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है ,इससे श्रमिकों को काफ़ी असुविधा हो रही है। कंपनियाँ अपने काम के लिए एक ठेकेदार नियुक्त करती है ,ठेकेदार कमिशन लेकर अपने नीचे अलग सेक्शन का अलग अलग ठेकेदार नियुक्त करते है। जो टारगेट रहती है ,उसका प्रेशर रहने पर ठेकेदार अपने नीचे श्रमिक लगा कर प्रोडक्शन पूरा करवा देता है ,इसके बाद फिर काम न होने का बहाना बता कर श्रमिकों की छुट्टी कर देते है। श्रमिक सप्ताह ,दस दिन बेरोज़गार रहते है। बेरोज़गारी बढ़ रही है ,कंपनी व ठेकेदार मिलकर श्रमिकों का शोषण कर रहे है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सरकार द्वारा जो घोषणा हुई थी एक देश एक राशन कार्ड की ,जिसके ज़रिये किसी भी शहर में जाए उन्हें राशन मिलेगा। लेकिन बहादुरगढ़ में प्रवासी श्रमिकों को सही से राशन नहीं मिल पा रहा है। जब भी राशन लेने जाते है तो राशन दूकानदार साइट नहीं चलने का बहाना बनाते है। ऐसे ही महँगाई बढ़ रही है और राशन सही से नहीं मिलने पर श्रमिकों को बहुत समस्या हो रही है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ से मनोहर कश्यप ने एक व्यक्ति से कंपनियों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कंपनी अपना टारगेट पूरा कारण के बाद लेबर को जाने के लिए कह देते है। संडे का ओवरटाइम भी नहीं देते है