हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अभी प्रवासी श्रमिकों को नौकरी मिलना मुश्किल हो गया है। त्यौहारों के मौसम में कम्पनियाँ निमित श्रमिक ही रख रहे है ताकि उन्हें बोनस आदि ज़्यादा न देना पड़े। इसलिए श्रमिकों की नई भरती नहीं हो रही है। इससे प्रवासी श्रमिक बहुत परेशान है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि साझा मंच से श्रमिकों को बहुत लाभ होता है। उनकी समस्याओं का समाधान भी मिलता है जिससे उन्हें राहत मिलती है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से  बताया कि उन्होंने  कुछ दिन पहले दिनांक 2 सितम्बर 2020 को  साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ में श्रमिकों के साथ जबरदस्ती उनके मोबाइल और पैसे छीन लिए जाते हैं।श्रमिकों के शिकायत करने पर भी प्रशासन उनकी मदद नहीं करती है।  एक श्रमिक संतोष का भी मोबाइल कुछ दबंगों द्वारा छीन लिया गया था। फिर सतरोहन लाल कश्यप के कहने पर उन्होंने यशोदा चौकी में शिकायत दर्ज़ करवाए थे । ख़बर प्रसारित करने के बाद पुलिस हरक़त में आई। जिसका असर यह हुआ कि पुलिस की सहायता से क़रीब 15 दिन बाद उनका मोबाइल वापस मिल गया। श्रमिक संतोष कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल अब मिल चुका है। साथ ही उनका मोबाइल क़िस्त में होने के कारण उन्हें एक महीनें का पैसे भी वापस मिला। 

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कंपनी प्रबंधन व ठेकेदार दोनों मिल कर श्रमिकों का शोषण कर रहे है। उन्हें बिना नोटिस दिए एवं बिना वेतन दिए ही कंपनी से निकाल दे रहे है। अभी बोनस मिलने के समय में उन्हें उनके अधिकार से वंचित कर दिया जा रहा है। अगर श्रमिक दूसरी कंपनी में नौकरी करने जाते है तब भी वो बोनस पाने के अधिकार से वंचित रह जाएगे

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हरियाणा के किसानों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। दोनों तरफ़ से वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी थी। पुलिस के मौज़ूदगी में भी किसानों को प्रदर्शन करने से नहीं रोका गया

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मज़दूर अब मज़बूर नहीं मज़बूत बनेगा ,सरकार की योजना 'एक देश-एक राशन कार्ड' के तहत श्रमिक लाभ पाएगे।सरकार का यह पहल सराहनीय योग्य है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जो श्रमिक असंगठित हो कर कार्य करते है उनके साथ शोषण बहुत होता है। इसलिए श्रमिकों को अपने अधिकारों के लिए संगठित हो कर लड़ना चाहिए

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार ने अनलॉक के तहत कंपनियां खोलने को लेकर जो दिशा निर्देश ज़ारी किया था ,पहले कंपनियां उसका पालन कर रही थी। परन्तु अब कंपनी पैसे की खपत को देखते हुए अपने श्रमिकों को यातायात की सुविधा प्रदान नहीं कर रही है। साथ ही सैनिटाइज़र व अन्य सुरक्षा उपकरण भी श्रमिकों को वंचित कर रही है। इससे आने वाले समय में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अभी इंडस्ट्रियल एरिया की जितनी भी कंपनियां है ,वहाँ श्रमिकों की छटनी ज़ारी है। इस कारण अभी श्रमिकों को बहुत परेशानी हो रही है। अभी त्यौहार के समय जब श्रमिकों को बोनस मिलनी चाहिए तो इस समय कंपनी श्रमिकों की छटनी कर रही है और बोनस के लाभ श्रमिकों को प्रदान करने से बच रही है