हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एसबीआई बैंक ने एटीएम से पैसे निकासी को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किया है। अब जब भी एसबीआई एटीएम से पैसे की निकासी होगी तब ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया होगी। यह नियम 17 सितम्बर से लागु होगा । धोखाधड़ी से बचाव व ग्राहक द्वारा सुरक्षित पैसे निकासी के लिए यह नियम लायी गई है।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सभी के जीवन में विश्वकर्मा पूजा का महत्व है।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि श्रम क़ानून के तहत जहाँ 20 या उससे अधिक श्रमिक कार्य करते है तो श्रमिकों का ईएसआई ,पीएफ कटना अनिवार्य है ,चाहें ठेकेदारी में हो या कंपनी द्वारा ही नियुक्ति हुई हो। लेकिन देखा जाता है कि अगर कोई कंपनी में 500 श्रमिक है और उनमे से केवल 50 या 60 श्रमिक ही कंपनी के हो तो उनका ही केवल पीएफ व ईएसआई का पैसा कटता है। ठेकेदारी के तहत काम कर रहे मज़दूरों का पीएफ व ईएसआई का पैसा नहीं काटा जाता है। इसलिए इस प्रथा को बंद करनी चाहिए और श्रमिकों का शोषण रोकना चाहिए
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि साझा मंच मोबाइल वाणी एक ऐसा माध्यम है जिसमे श्रमिक अपनी समस्याओं को बता सकते है साथ ही अपने विचार साझा कर सकते है। और साझा मंच उनके हर एक समस्याओं का समाधान करता है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अभी अनलॉकडाउन होने पर कई प्रवासी मज़दूर रोज़गार की तलाश में शहरों की तरफ़ लौट कर आ रहे है। पर उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया है।मज़दूरों की इसी मज़बूरी का फ़ायदा कुछ कम्पनियाँ उठा रही है जो उन्हें कम वेतन पर नौकरी दे रही है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सेक्टर 17 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक्वालाइट कंपनी में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेरोजगारों की भीड़ देखी गई। सोशल डिस्टन्सिंग की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गई
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना से सुरक्षा के लिए सरकार ने कई दिशा निर्देश ज़ारी किए है। परन्तु कंपनी प्रबंधन की लापरवाही एवं अपने श्रमिकों को उचित सुविधा व पूर्ण सुरक्षा के उपाय उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित जितनी भी कंपनियां है ,वो अपने श्रमिकों को वेतन देने का निश्चित समय निर्धारित नहीं किए है। कोई भी कंपनी अपनी मर्ज़ी से ही किसी भी दिन श्रमिकों को वेतन देते है। इससे सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी श्रमिकों को होती है। देरी से वेतन मिलने से उन्हें काफ़ी असुविधा होती है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के कंपनी में एक श्रमिक की काम के दौरान ऊँगली कट गई। इसके बाद ठेकेदार ने इलाज़ करा कर घर भेज दिया। क्योंकि ठेके पर काम करने वाले श्रमिकों की ज़िम्मेदारी ठेकेदार लेते है ,इस पर कंपनी कोई सहायता नहीं करती ।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर..
