हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित जितनी भी कंपनियां है ,वो अपने श्रमिकों को वेतन देने का निश्चित समय निर्धारित नहीं किए है। कोई भी कंपनी अपनी मर्ज़ी से ही किसी भी दिन श्रमिकों को वेतन देते है। इससे सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी श्रमिकों को होती है। देरी से वेतन मिलने से उन्हें काफ़ी असुविधा होती है