Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हरियाणा राज्य के झज्झर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सात सितम्बर से दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू हो रहा है। कोरोना से सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो सेवा का संचालन किया जाएगा। सात सितम्बर से केवल येल्लो लाइन मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है।रेड ,ग्रीन और पर्पल लाइन की मेट्रो का परिचालन 10 सितम्बर से शुरू होगा। दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने के लिए मास्क और स्मार्ट कार्ड का उपयोग अनिवार्य होगा
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि एक वक़्त ऐसा आया था जब श्रमिक अपने गृह राज्यों की तरफ़ भूखे प्यासे राह यात्रा करते निकले थे। अब फिर उनकी मज़बूरी,विवशता उन्हें शहरों की ओर वापस खींच लाई। सरकार ने लॉक डाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के लिए कई निर्णय लिए पर श्रमिकों को गृह राज्य में सही से रोज़गार नहीं मिलने के कारण दोबारा शहरों की तरफ़ पलायन करना पड़ रहा है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनियां अब मज़दूरों की छटनी के लिए नया तरीका निकाल ली है।कंपनी में काम नहीं रहने की बात कह कर कुछ कुछ दिनों में ही बुलाया जा रहा है। इसी तरह महीना में कुछ ही दिन काम करवा कर उन्हें उनकी हाज़री के हिसाब से वेतन दिया जाता है।इस कारण मज़बूरन श्रमिक एक कंपनी को छोड़ कर दूसरी कंपनी चले जाते है। कंपनी वालो को इससे फ़ायदा है। पुराने श्रमिकों का वेतन न बढ़ाना पड़े इस लिए वो पुराने श्रमिकों को इसी तरह छटनी कर नए श्रमिकों की भर्ती लेते है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शिक्षक हमारे जीवन में अनोखा योगदान देते है। हमारे जीवन में शिक्षक और शिक्षा का महत्व बहुत है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें सतरोहन के विचार..
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि देश की सबसे बड़ी चिंता गरीबी है। ग़रीब मज़दूर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति न करने के कारण तड़प कर रह जाता है। ग़रीबी का मुख्य कारण अज्ञानता भी है। कई मज़दूर मेहनत कर पैसे तो कमाते है पारा अपनी अज्ञानता के कारण नशे के लथ में फँस कर सब गवां बैठते है। ऐसे लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। अन्य जनता को भी ऐसे लोगों को उनके स्तर से ऊँचा उठाने का कप्रयास करना चाहिए।
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि ज़िला मुख्यालय के पास गांव में सैप्टिक टैंक में उतरे दो मज़दूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच केस दर्ज़ कर लिया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि शुक्रवार को ज़ारी सरकार के नए आदेश पर अब शनिवार व रविवार साप्ताहिक लॉक डाउन न हो कर ,सोमवार व मंगलवार रहेगा। इस दिन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू ढंग से चालू रहेगी। लेकिन सरकार के इस आदेश से नाखुश व्यापारी विरोध कर रहे है।
