हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि 2 अगस्त को एक ख़बर प्रसारित कर बताया गया था कि पुलिस वालों द्वारा सब्ज़ी ,फ़ल वालों से मुफ़्त में सब्जियाँ व फ़ल ले रही है। यह अख़बार में भी प्रसारित होने पर पुलिस अधिकारी द्वारा कारवाही का आश्वासन मिलने के बावज़ूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे अलग़ फ़ल व सब्जी बेचने वालों को ही अवैध बता कर उन्हें हटवाया गया जिस कारण उन गरीबों की रोज़ी रोटी का जरिया छीन गई
Transcript Unavailable.
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अभी बहुत से प्रवासी मज़दूर अपने गृह राज्य से वापस लौट कर कंपनियों में कार्य कर रहे है। परन्तु उन्हें जो स्वास्थ्य जाँच करवा कर 14 दिनों के क्वारंटाइन की रिपोर्ट कंपनी में दिखाना होता है ,वो कार्य सही तरीक़े से नहीं हो रहा है। जिससे कंपनी के अन्य श्रमिकों के लिए यह चिंता का विषय है।
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रवासी श्रमिक अब शहरों की ओर वापस आ रहे है। परन्तु उन्हें उनकी कंपनियाँ वापस काम पर नहीं रख रही है। कारण यह कि कंपनियों को डर है ,अगर वो श्रमिकों को वापस रखती है तो उन्हें श्रमिकों का बकाया वेतन देना पड़ेगा।
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रिलेक्सो कंपनी में श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान दो महिलाओं का तापमान अधिक आने से वापस घर भेज दिया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य में पूरी सुधार होने के बाद ही कंपनी में दोबारा काम पर आने को कहा गया
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनुभव,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर खेल दिवस मनाया जाता है। खेल की अन्य बातों को सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर...
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली साझा मंच मोबाइल वाणी एक माध्यम से कहती है कि गुरुग्राम में निर्माणाधीन निर्माणाधीन पुल धँसने के बाद भी निर्माण का कार्य लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण करने के दौरान बैरिकेटिंग का इस्तेमाल नहीं करने पर कोई भी हादसा होने की संभावना है
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि अनलॉक के चौथे चरण में मेट्रो ट्रैन के परिचालन के अनुमति देने की संभावना है। पर स्कूल ,कॉलेजों की खुलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि यमुना नगर में कैनरा बैंक एटीएम में कुछ अज्ञात चोरों ने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जिसमे वो असफल हो गए। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि नारनौल रेलवे स्टेशन में ओवर ब्रिज में आए करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
