हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि साप्ताहिक लॉक डाउन में पुलिस द्वारा जगह जगह गस्त लगाकर लॉक डाउन का उलंघन कर रहे दुकानदारों का चालान काटा गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली ने साझा मंच मोबाइल वाणी एक माध्यम से यह बताया कि अम्बाला के एक कॉलोनी में खम्बे में बिजली आ गई थी। बारिश के कारण पूरा क्षेत्र में पानी था ,बिजली की चपेट में आने से तीन गाय की मौत हो गई

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लुधियाना में खेत गए एक व्यक्ति की कीटनाशक के प्रभाव में आने से मौत हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बढ़ती हुई आबादी में रोज़गार एक अहम मुद्दा है। प्रवासी श्रमिक जो शहरों में रोज़ी रोटी की तलाश में भटकते है ,उनके लिए राज्य सरकार कोई सहायता प्रदान नहीं करती है। जिस कारण श्रमिकों को रोज़गार खोजने के साथ साथ अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रवासी मज़दूर जो भी मज़दूरी करने शहर आते है ,उनकी सबसे बड़ी समस्या निवास की ही होती है। मज़दूरों से मकान मालिक मनमानी तरीक़े से बिजली बिल व मकान किराया लेते है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कई कंपनियों में पुराने श्रमिकों की छटनी कर नए श्रमिकों की भर्ती ली जा रही है। कारण यह कि पुराने श्रमिकों को वेतन बढ़ोतरी करनी पड़ेगी इसलिए नए श्रमिकों की भर्ती ज़ारी है।कंपनी की ऐसी स्थिति से श्रमिक परेशान है।

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सैनिटाइज़र से जुड़ी कुछ बातें बता रहे है। सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर...

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ की बहुत सी ऐसी कम्पनियाँ है जो प्रतिदिन मज़दूरों की भर्ती कर रहे है। लेकिन दूसरे दिन वो मज़दूर काम पर नहीं आते है। कम्पनियाँ मज़दूरों की भर्ती कर उनसे 12 घंटे का कार्य करवा लेती है और तमाम सख्त नियम क़ानून के तहत उन्हें इतना शोषित कर देती है कि श्रमिक दूसरे दिन काम पर आने पर असमर्थ रहता है। ऐसा कर कंपनी व ठेकेदार मुनाफ़ा कमा रहे है क्योंकि उन्हें श्रमिकों को एक दिन का वेतन नहीं देना पड़ रहा है

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अभी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते है अनेकों सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता है। सरकार अपने स्तर से प्रयास कर ही रही है परन्तु जागरूकता के साथ जनता को भी सतर्क रहना है