हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ की बहुत सी ऐसी कम्पनियाँ है जो प्रतिदिन मज़दूरों की भर्ती कर रहे है। लेकिन दूसरे दिन वो मज़दूर काम पर नहीं आते है। कम्पनियाँ मज़दूरों की भर्ती कर उनसे 12 घंटे का कार्य करवा लेती है और तमाम सख्त नियम क़ानून के तहत उन्हें इतना शोषित कर देती है कि श्रमिक दूसरे दिन काम पर आने पर असमर्थ रहता है। ऐसा कर कंपनी व ठेकेदार मुनाफ़ा कमा रहे है क्योंकि उन्हें श्रमिकों को एक दिन का वेतन नहीं देना पड़ रहा है