हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से  बताया कि उन्होंने  कुछ दिन पहले दिनांक 2 सितम्बर 2020 को  साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ में श्रमिकों के साथ जबरदस्ती उनके मोबाइल और पैसे छीन लिए जाते हैं।श्रमिकों के शिकायत करने पर भी प्रशासन उनकी मदद नहीं करती है।  एक श्रमिक संतोष का भी मोबाइल कुछ दबंगों द्वारा छीन लिया गया था। फिर सतरोहन लाल कश्यप के कहने पर उन्होंने यशोदा चौकी में शिकायत दर्ज़ करवाए थे । ख़बर प्रसारित करने के बाद पुलिस हरक़त में आई। जिसका असर यह हुआ कि पुलिस की सहायता से क़रीब 15 दिन बाद उनका मोबाइल वापस मिल गया। श्रमिक संतोष कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल अब मिल चुका है। साथ ही उनका मोबाइल क़िस्त में होने के कारण उन्हें एक महीनें का पैसे भी वापस मिला।