हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अभी इंडस्ट्रियल एरिया की जितनी भी कंपनियां है ,वहाँ श्रमिकों की छटनी ज़ारी है। इस कारण अभी श्रमिकों को बहुत परेशानी हो रही है। अभी त्यौहार के समय जब श्रमिकों को बोनस मिलनी चाहिए तो इस समय कंपनी श्रमिकों की छटनी कर रही है और बोनस के लाभ श्रमिकों को प्रदान करने से बच रही है