दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि 24 मार्च को गुरुग्राम उद्योग विहार के फेज 1 में पीर बाबा का देसी घी का भंडारा हुआ है।
हमारे श्रोता दिलशाद खान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़गांव में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले काशिफ़ से बात कर रहे है।काशिफ़ बता रहें हैं कि 27 नवंबर में कम्पनी जॉइन किया था व 7 जनवरी को कंपनी द्वारा उन्हें रिजाइन जबरदस्ती दिलाया गया। साथ ही कहा कि त्यागपत्र देने के बाद वेतन मिल जाएगा।कम्पनी द्वारा श्रमिक से त्यागपत्र लिखाने के बाद भी कंपनी 24 दिन का पैसे नही दे रही है। ढ़ाई माह हो चुके है और अब कंपनी कॉल नहीं उठा रहे है।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कापसहेड़ा ग्राम में अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोज़र चलाया गया। दुकानों के आगे लगा छज़्ज़ी ,जगह जगह रखा हुआ खोखा को प्रशासन द्वारा हटाया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
गुरुग्राम से नंदकिशोर ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि अभी पांच राज्यों में चुनाव चल रहें है और इसलिए सभी लोग अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यह अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है और लोगों में भी जागरूकता आ रही है
दिल्ली एनसीआर के उद्योग विहार फेज 5 से नन्द किशोर की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रमिक रिज़वान से हुई। रिज़वान बताते है कि कोरोना काल में कंपनी बंद होने के कारण गुरुग्राम सेवन डी सेक्टर 18 स्थित कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट के मालिक द्वारा श्रमिकों को छुट्टी दे दी गयी थी। कंपनी से श्रमिकों को पाँच छह साल का हिसाब अब तक नहीं मिला है।एक श्रमिक का कम से कम 50 हज़ार से ऊपर हिसाब बाकी है,जो मिल नहीं पा रहा है। पीएफ मिल चुका है। कोर्ट का भी सहारा लिए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब दो चार रूपए कमा कर पेट पाल रहे है। कंपनी ने बिना नोटिस दिए ही सभी श्रमिकों को काम से ब्रेक दे दिया था। लगभग पांच हज़ार श्रमिकों का हिसाब बाकी है।श्रमिकों ने कंपनी में बात करने की कोशिश की लेकिन कंपनी वालों ने पुलिस बुलवा लिया था ,फिर उनका कोई समाधान नहीं हुआ।
दिल्ली एनसीआर के गुड़गाँव से राम करण की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बाबू लाल से हुई। बाबू लाल बताते है कि वो अभी इंटर पास कर बीए में एडमिशन लिए है। वो एक्सपोर्ट लाइन में काम करते है। वो आगे पढ़ लिख कर व्यापार करना चाहते है। अभी फ़िलहाल काम उतनी ख़ास नहीं चल रही है। बाबू लाल को गाने का भी शौक है।वो व्यापार करना चाहते है या फिर गायिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है। वो बिहार के रहने वाले है और बिहार में रोज़गार के कोई साधन नहीं है
Transcript Unavailable.
दिल्ली गुरुग्राम उद्योग विहार से नन्द किशोर , साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से राम परवेज़ से ई श्रम कार्ड बनवाने हेतु हो रही परेशानी से सम्बंधित बातचीत की। जहाँ उन्होंने बताया कि वे कई बार ई श्रम कार्ड बनवाने गए लेकिन सर्वर डाउन है ,ओटीपी नहीं आया ,आधार कार्ड का नंबर गलत है या नेटवर्क नहीं है जैसी समस्या बता कर उन्हें वापस खाली हाथ लौटना पड़ता है। इन समस्याओं से तंग आ कर अब उन्होंने ई श्रम कार्ड नहीं बनवाने का फैसला किया है। अधिकारी बोलते हैं की बड़े साहब ,एसडीएम के पास जाओ तब ई श्रम कार्ड बनेगा। राम परवेज़ बताते हैं कि यदि ई श्रम कार्ड बन जाता तो वे सरकारी सुविधा का लाभ उठा पाते
दिल्ली गुरुग्राम उद्योग विहार से नन्द किशोर प्रशाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले पप्पू से मजदूरी से सम्बंधित बातचीत की। जहाँ उन्होंने बताया कि वे काम की तलाश में पटना से दिल्ली आये हैं। कंपनी बिच बिच में 2 -3 दिन मजदूरों की छुट्टी कर देते हैं जिस कारण उन्हें दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ रही है। साथ ही कंपनी उन्हें काम के दौरान सुरक्षा की सुविधा भी मुहैया नहीं करवाती है
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से राम करण साझा मंच के माध्यम से कहते हैं कि यूनियन के माध्यम से मजदूरों को उनका वाजिब हक मिलता है
