दिल्ली एनसीआर के उद्योग विहार फेज 5 से नन्द किशोर की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रमिक रिज़वान से हुई। रिज़वान बताते है कि कोरोना काल में कंपनी बंद होने के कारण गुरुग्राम सेवन डी सेक्टर 18 स्थित कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट के मालिक द्वारा श्रमिकों को छुट्टी दे दी गयी थी। कंपनी से श्रमिकों को पाँच छह साल का हिसाब अब तक नहीं मिला है।एक श्रमिक का कम से कम 50 हज़ार से ऊपर हिसाब बाकी है,जो मिल नहीं पा रहा है। पीएफ मिल चुका है। कोर्ट का भी सहारा लिए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब दो चार रूपए कमा कर पेट पाल रहे है। कंपनी ने बिना नोटिस दिए ही सभी श्रमिकों को काम से ब्रेक दे दिया था। लगभग पांच हज़ार श्रमिकों का हिसाब बाकी है।श्रमिकों ने कंपनी में बात करने की कोशिश की लेकिन कंपनी वालों ने पुलिस बुलवा लिया था ,फिर उनका कोई समाधान नहीं हुआ।
