दिल्ली गुरुग्राम उद्योग विहार से नन्द किशोर प्रशाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले पप्पू से मजदूरी से सम्बंधित बातचीत की। जहाँ उन्होंने बताया कि वे काम की तलाश में पटना से दिल्ली आये हैं। कंपनी बिच बिच में 2 -3 दिन मजदूरों की छुट्टी कर देते हैं जिस कारण उन्हें दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ रही है। साथ ही कंपनी उन्हें काम के दौरान सुरक्षा की सुविधा भी मुहैया नहीं करवाती है
