ग्रामीण चिकित्सकों ने कोरोना संकट को कम करने में निभाई अहम भूमिका
GMRD कालेज में छात्रों के बीच मास्क का किया गया वितरण
मोहनपुर में एडीशनल एसडीओ ने किया सड़क का निरीक्षण
छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 26 लीटर शराब की बरामद
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नन्द कुमार चौधरी बताते हैं कि समस्तीपुर से बहेरी जाने वाली सड़क इल्मासनगर से आगे मनवाड़ा के आस-पास इतनी जर्जर अवस्था में हैं की आये दिन यहाँ दुर्घटनायें होते रहती हैं। इसके साथ ही जर्जर सड़क के कारण यहाँ हमेशा लम्बा जाम लगा रहता है। खराब सड़क के कारण यात्रियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है
मोहनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी का हुआ तबादला
प्रवासी मजदूरों के बच्चों का सर्वेक्षण हुआ शुरू
डीजल पेट्रोल के दाम महंगाई बढ़ाएंगे इसलिए इसे वापस ले सरकार - केशव, मूल्य वृद्धि के खिलाफ आप ने किया विरोध प्रदर्शन सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। समस्तीपुर। बुधवार को पेट्रोल डीजल के बढे दाम के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने फिजिकल डिस्टेंस के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व समस्तीपुर जिला अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन के क्रम मै मथुरापुर जिला कार्यालय से एक रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए भगत सिंह स्मारक पर आ कर सभा में बदल गई। इस अवसर पर केशव किशोर प्रसाद ने कहा जहाँ कोरोना के कारण आम जनता वेरोजगारी की मार झेल रही है लोगों को अपने और अपने परिवार का भरणपोषण करना मुश्किल है वहाँ पेट्रोल और डीजल के बढे दाम जरूरी के रोजमर्रा मे उपयोग होने वाले समानों को महंगाई बढाने में सहयोगी सिद्ध होगा। सरकार इस पर विचार करे और पेट्रोल डीजल के बढे दाम वापस ले। मौके पर जिला महिला अध्यक्ष रेणु पुर्वे, समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी मो. सईदुर रहमान , कार्यालय प्रभारी प्रभात सिंह, समशेर अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अनलॉक 2 के लिए दिशा निर्देश जारी, नहीं खुलेंगे स्कूल व कोचिंग समस्तीपुर। भारत सरकार ने 31 जुलाई तक के लिए अनलॉक-2 के लिए गाइडलांइस की घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि के खोले जाने पर रोक को जारी रखा गया है। विवाह, यज्ञोपवीत आदि जैसे बड़े आयोजनों में 50 से कम एवं अंतिम यात्रा, में 20 से कम व्यक्ति के शामिल रहने की अनुमति दी गई है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संजय राजा बताते हैं कि रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की नव मनोनित प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ अमृता कुमारी डॉक्टर्स डे पर कहती हैं की चिर आरोग्य की कामना हम सभी करते हैं और हमारे आरोग्य के सच्चे और सजग प्रहरी हैं चिकित्सक और पेड़। पेड़ हमे स्वच्छ हवा प्राण वायु और विभिन्न प्रकार की औषधि प्रदान करते है, वहीं चिकित्सक हमे औषधि के प्रयोग का तरीका बता कर हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं।इसलिए हम सबको डॉक्टर्स डे पर इन वास्तविक कोरोंना योद्धाओं अपने चिकित्सकों के सम्मान में अपने आसपास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
