अनलॉक 2 के लिए दिशा निर्देश जारी, नहीं खुलेंगे स्कूल व कोचिंग समस्तीपुर। भारत सरकार ने 31 जुलाई तक के लिए अनलॉक-2 के लिए गाइडलांइस की घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि के खोले जाने पर रोक को जारी रखा गया है। विवाह, यज्ञोपवीत आदि जैसे बड़े आयोजनों में 50 से कम एवं अंतिम यात्रा, में 20 से कम व्यक्ति के शामिल रहने की अनुमति दी गई है।
