डीजल पेट्रोल के दाम महंगाई बढ़ाएंगे इसलिए इसे वापस ले सरकार - केशव, मूल्य वृद्धि के खिलाफ आप ने किया विरोध प्रदर्शन सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।  समस्तीपुर। बुधवार को पेट्रोल डीजल के बढे दाम के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने फिजिकल डिस्टेंस के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व समस्तीपुर जिला अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन के क्रम मै मथुरापुर जिला कार्यालय से एक रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए भगत सिंह स्मारक पर आ कर सभा में बदल गई। इस अवसर पर केशव किशोर प्रसाद ने कहा जहाँ कोरोना के कारण आम जनता वेरोजगारी की मार झेल रही है लोगों को अपने और अपने परिवार का भरणपोषण करना मुश्किल है वहाँ पेट्रोल और डीजल के बढे दाम जरूरी के रोजमर्रा मे उपयोग होने वाले समानों को महंगाई बढाने में सहयोगी सिद्ध होगा। सरकार इस पर विचार करे और पेट्रोल डीजल के बढे दाम वापस ले। मौके पर जिला महिला अध्यक्ष रेणु पुर्वे, समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी मो. सईदुर रहमान , कार्यालय प्रभारी प्रभात सिंह, समशेर अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।