पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
मोहनपुर में दूसरे राज्य से आने वाले बच्चों की हुई पहचान
मोहनपुर में दिवंगत डीपीओ को दी गई श्रद्धांजलि
समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत धुरलख हाई स्कूल में 07 लाख 86 हजार रुपये की लागत से क्षेत्रीय विकास योजना से निर्मित कमरा का उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके प्रयास से समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र समृध्दि की ओर बढ़ रहा है l उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचने के लिए कृत्य संकल्पित हूँ l इस दौरान विधायक ने कहा कि विगत 09 वर्षो से अब तक समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हुआ है । दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा, सवर्णों के बीच समावेशी विकास करने का काम किया गया है । समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, जैसे मूलभूत समस्याओं का चहुमुंखी विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है।
डीपीओ माध्यमिक श्री सुनील कुमार तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे वह पिछले कई दिनों से कोरोना से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे
आज सूर्यकंठ लगूनिया पंचायत के कोरबद्धा गांव में आश वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने महिलाओं को शैक्षिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से संपूर्ण जागरूकता अभियान चलाते हुए कहा आज भी गांव में महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, रोजगार, शिक्षा, काम को लेकर महिलाओं पर जुल्म होता है। महिलाओं को अपनी ताकत और अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया गया साथ है उनकी काम जो छोटे-मोटे उद्योग होते हैं वह अपने घर बैठे भी कर सकती हैं अगर उनको काम करने दिया जाए तो तभी तो हमारी सोच और हमारा समाज आगे बढ़ेगा।
आज समस्तीपुर में निजी कोचिंग संघ के बैनर तहत कैंडल मार्च का आयोजन किया गया,जिसका नेतृत्व अध्यक्ष अमरजीत कुमार,सचिव ए. कुमार एवं मीडिया प्रभारी सौरभ चौधरी के संयुक्त रूप से किया। यह कार्यक्रम पूरे बिहार के प्रत्येक जिला व प्रखंड स्तर पर किया गया है।विदित हो कि कोरोना महामारी के कारण बिगत 4 महीना से सभी कोचिंग व स्कूल बंद है ,जिसके कारण शिक्षको के सामने में आर्थिक संकट आ गयी है अतः सरकार से मांग है कि इस ओर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाय। जैसा कि विदित हो कि सभी कोचिंग संस्थान भाड़े के मकान में चलती है अतः भाड़ा देना कठिन हो गया है सरकार कुछ निदान निकले।सभी शिक्षकों को तुरंत परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाय।छात्रों को भी रूम रेंट माफ करने के लिए कदम उठाया जाय।सभी लोग सोशल डिस्टेंसिङ्ग का भी ख्याल रक्खे है एवं अपने चेहरा पर मास्क का भी प्रयोग किया गया है।मार्च शांति प्रिय रहा ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोसरा इकाई द्वारा एसटीईटी परीक्षा के प्रति बिहार सरकार के उदासीन रवैया के प्रतिरोध में टार्च चलाओ और रोजगार ढूंढो कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता एबीवीपी कॉलेज अध्यक्ष सागर कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के प्रति लापरवाह तथा उदासीन है, सैकड़ों युवाओं के द्वारा दिन के उजाले में टार्च व मोमबत्ती आदि जलाकर रोजगार को ढूंढा गया। छात्रों के द्वारा मुख्यमंत्री बिहार सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। छात्रों के द्वारा बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल शर्म करो नीतीश कुमार, भ्रष्टाचार के चंगुल से शिक्षा को आजाद करो जैसे नारे लगा रहे थे। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित कुशवाहा, छात्र संघ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, विकास छात्र संघ महासचिव संजीत जयसूर्या, एबीवीपी महासचिव अध्यक्ष दीपक चौधरी, नगर कार्यकर्ता साकेत शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
डीवाईएफआइ अंचल कमिटी की बैठक संपन्न। विभूतिपुरसमस्तीपुर)।भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआइ अंचल कमिटी विभूतिपुर की बैठक कल्याणपुर पंचायत भवन पर अंचल अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में तथा संगठन के जिला मंत्री महेश कुमार के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।बैठक में अनेक निर्णय लिया गया । विभूतिपुर में बढ़ते अपराध के लिए 5 जुलाई को कल्याणपुर बाजार में प्रतिरोध मार्च चार बजे अपराह्न में निकाला जाएगा। 06 जुलाई को शहीद कां० रामाकांत महतो का शहादत दिवस बोरिया पंचायत भवन पर मनाया जाएगा।इसी अवसर पर रामनाथ महतो की स्मृति में हो रहे शहीद भगत सिंह को स्कोर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में होंगा। 15 जुलाई को विभूतिपुर में बढ़ते अपराध के खिलाफ विभूतिपुर थाना पर प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।बैठक में अंचलमंत्री कृष्ण मूर्ति , विद्यानंद विद्यार्थी, मारुति नंदन , जितेंद्र कुमार,शंकर मल्लिक, शंकर सहनी ,ललित कुमार आदि ने संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
प्रवासी मजदूरों के पुनर्वास के लिये डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय देगी विकसित तकनीकों का प्रशिक्षण समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय प्रवासी मजदूरों और कोविड -19 के कारण प्रभावित लोगों को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करने को लेकर आगे आया है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कोविड के कारण बिहार लौटे प्रसासी मजदूरों को चार श्रेणी में बॉटकर रोजगार प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। विदित हो कि अकुशल, अर्धकुशल कुशल मजदूरों के अतिरिक्त महिला श्रमिकों के रोजगार प्रशिक्षण के लिए कुलपति डॉ. श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है। डॉ . श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मजदूरों को लेकर विशेष तरह के प्रशिक्षण की योजनायें बनाई गयी हैं ।
