समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत धुरलख हाई स्कूल में 07 लाख 86 हजार रुपये की लागत से क्षेत्रीय विकास योजना से निर्मित कमरा का उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके प्रयास से समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र समृध्दि की ओर बढ़ रहा है l उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचने के लिए कृत्य संकल्पित हूँ l इस दौरान विधायक ने कहा कि विगत 09 वर्षो से अब तक समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हुआ है । दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा, सवर्णों के बीच समावेशी विकास करने का काम किया गया है । समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, जैसे मूलभूत समस्याओं का चहुमुंखी विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है।