आज समस्तीपुर में निजी कोचिंग संघ के बैनर तहत कैंडल मार्च का आयोजन किया गया,जिसका नेतृत्व अध्यक्ष अमरजीत कुमार,सचिव ए. कुमार एवं मीडिया प्रभारी सौरभ चौधरी के संयुक्त रूप से किया। यह कार्यक्रम पूरे बिहार के प्रत्येक जिला व प्रखंड स्तर पर किया गया है।विदित हो कि कोरोना महामारी के कारण बिगत 4 महीना से सभी कोचिंग व स्कूल बंद है ,जिसके कारण शिक्षको के सामने में आर्थिक संकट आ गयी है अतः सरकार से मांग है कि इस ओर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाय। जैसा कि विदित हो कि सभी कोचिंग संस्थान भाड़े के मकान में चलती है अतः भाड़ा देना कठिन हो गया है सरकार कुछ निदान निकले।सभी शिक्षकों को तुरंत परिवार चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाय।छात्रों को भी रूम रेंट माफ करने के लिए कदम उठाया जाय।सभी लोग सोशल डिस्टेंसिङ्ग का भी ख्याल रक्खे है एवं अपने चेहरा पर मास्क का भी प्रयोग किया गया है।मार्च शांति प्रिय रहा ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।