प्रवासी मजदूरों के पुनर्वास के लिये डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय देगी विकसित तकनीकों का प्रशिक्षण समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय प्रवासी मजदूरों और कोविड -19 के कारण प्रभावित लोगों को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करने को लेकर आगे आया है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कोविड के कारण बिहार लौटे प्रसासी मजदूरों को चार श्रेणी में बॉटकर रोजगार प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। विदित हो कि अकुशल, अर्धकुशल कुशल मजदूरों के अतिरिक्त महिला श्रमिकों के रोजगार प्रशिक्षण के लिए कुलपति डॉ. श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है। डॉ . श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मजदूरों को लेकर विशेष तरह के प्रशिक्षण की योजनायें बनाई गयी हैं ।