आज दिनांक 6 जुलाई को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में पुलिस अधीक्षक विकास आयुक्त अपर समाहर्ता लोक शिकायत डायरेक्टर डीआरडीए नजारत उप समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोविड-19 के सभी क्वेश्चन के नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान कोरोना एक संक्रामक बीमारी है जिससे बचाव के लिए आतिआवश्यक कार्य होने पर घर से बाहर निकलें, मास्क का उपयोग करें एवं हांथ को समय समय पर साबुन या सैनिटाइजर से स्वच्छ करते रहें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (रेलवे ट्रेड यूनियन ) के पूर्व राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय एस.के.ठाकुर की पुण्य तिथि पर अगामी 11 जुलाई को जितवारपुर चौक पर आहूत "बुजुर्ग सम्मान समारोह" की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक बैठक समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत में संपन्न हुई l अध्यक्षता हकीमाबाद के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले तथा संचालन पूर्व मुखिया वृजनंदन राय उर्फ बीजो राय ने की l बैठक की अध्यक्षता करते हुए पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने कहा कि पूर्व रेल मंत्री स्मृति शेष जार्ज फर्नांडिस के निकट सहयोगी व रेलवे ट्रेड यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय नेता रहे स्वर्गीय एस.के.ठाकुर जी के पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है l कार्यक्रम में लगभग 50 अवकाशप्राप्त रेलवे लोको पायलटो को सम्मानित किया जाएगा l बैठक को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, समाजसेवी विधा भूषण यादव , प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , रामाशीष साहनी , मोतीबुल रहमान , संजय महतो , अशोक दास, जावेद , सुरेश पासवान , लालबाबू पासवान , शक्ति कुमार , अशोक पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया l
* रेल विकास मंच की बैठक में आंदोलन का निर्ण भोला टाकीज,मुक्तापुर गुमटी पर औभरब्रीज बनाने, रेल कारखाना में पीओपी डब्बा निर्माण शुरू करने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुआ- हाजीपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरीग्राम लाईन बनाने, दलसिंहसराय गुमटी नंबर 32 पर रेल पुल बनाने, समस्तीपुर को नगर निगम का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर चलाये गये आंदोलनों की समीक्षा से रेल विकास मंच की बैठक शनिवार को माधुरीचौक पर शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुधन पंजी ने की. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, रधुनाथ राय आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए. बैठक से उक्त मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. अगले सप्ताह विस्तारित बैठक करने, 7 जुलाई को प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर स्मार-पत्र देने, मांगों पर कारबाई करने अन्यथा आंदोलन की तिथि एवं रूपरेखा तय कर घोषणा करने का निर्णय लेने के साथ ही बैठक की समाप्ति की गई.
* इनौस प्रखंड कमिटी की बैठक में लिए गए आंदोलनात्मक निर्णय ताजपुर 5 जुलाई 2020 इनौस प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक ताजपुर एल०के वी०डी० मैदान में रविवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता इनौस प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा एवं संचालन इनौस प्रखंड सचिव नौशाद तोहीदी ने किया. इनौस जिला सचिव आसिफ होदा ने बैठक का पर्यवेक्षण किया. प्रखंड में लगातार बिजली के आंखमिचौनी के खिलाफ सिरसिया पावरग्रिड का घेराव करने, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए शिकायती आवेदन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए जल्द कारबाई करने की मांग अन्यथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का करेगा घेराव करने, प्रखंड के सभी पंचायतों में इनौस का सदस्यता अभियान चलाने, पंचायत स्तरीय सम्मेलन करने समेत अन्य निर्णय लिये गये. जिला कमिटी सदस्य अरशद कमाल बब्लु, प्रखंड उपाध्यक्ष मो० एजाज, विजय कुमार, संतोष कुमार, एकलव्य कुमार, चाॉद बाबु, मो० शकील, अशरफ जमाल डब्लू, मो० हसरुद्दीन, मो० कलाम, मनोज कुमार, मो० मून्ना, मो० जावेद आदि ने बैठक में भाग लेकर अपने-अपने बिचार व्यकत किए. पर्यवेक्षिय संबोधन में आशिफ होदा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लौटने से युवाओं के सामने रोजगार की समस्या विद्यमान है. प्रखंड के कई कल- कारखाने बंद हो चुके हैं. ऐसे में इनौस युवाओं के लिए रोजगार की मांग के साथ प्रखंड में कल- कारखाने, उद्योग-धंधे लगाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेगा. अध्यक्ष संजय शर्मा एवं सचिव नौशाद तौहीदी ने कहा कि विकास योजनाओं का लूट-भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ते रहने के कारण विकास अवरूद्ध हो रहा है. ऐसे में संगठन को मजबूत कर आंदोलन तेज कर ताजपुर को विकास के रास्ते पर लाने की इनके की कोशिश जारी रहेगी.
राजद के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्तीपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर चांदनी चौक से विशनपुर चौक तक राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। महंगाई बढ़ाने वाली मोदी सरकार होश में आओ, डीजल-पेट्रोल के दाम कम करो, जनता के हित छोड़कर-कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाना बंद करो आदि नारे लगाए जा रहे थे। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर राजद डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरी है। केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाने वाली सरकार है। पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्धि से गरीब, किसान, वंचित और आमजनमानस प्रभावित हो रहे हैं। लॉकडाउन में गरीबों का रोजगार छीन गया है, लेकिन इसके बावजूद डीजल पेट्रोल में 22 वीं बार मूल्य वृद्धि किया गया है। भाजपा सरकार की नीति से देशभर में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गया है। राजद ने साइकिल पर सवार होकर केंद्र सरकार से डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि को अविलंब कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कॉरपोरेट कंपनी के साथ खड़ी है, इसलिए वो अपने कॉरपोरेट सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके फायदे की नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि से महंगाई बढ़ती है। महंगाई के दौर में किसानों खेतों में पानी कैसे पहुंचेगा,इसकी चिता केंद्र सरकार को नहीं है। कार्यक्रम को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला महासचिव जगदीश राय, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, मुखिया चंदन कुमार , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ़ शशि राज, जिला राजद नेता मनोज कुमार राय, विधा भूषण यादव , रामकुमार राय, जयलाल राय, प्रमोद कुमार पप्पू , पूर्व जिला पार्षद पूनम देवी , पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र राय, यादव सेना के प्रदेश संयोजक सतीश यादव , यादव सेना के जिलाध्यक्ष अमित कुमार उर्फ अट्टा यादव , परमानन्द राय, विनोद राय, छोटू कुमार , सुरज कुमार , अभिषेक उर्फ कैला, संतोष, पंकज, दिलीप, प्रेम चंद्र, प्रिंस, गुड्डू, रोहन, राकेश, मनोज, मनीश, दिलीप, सुबोध, शंकर , नीतीश सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे lसुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 04.07.2020 को जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत प्रखंडों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय में की गई।समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला विधि शाखा प्रभारी,आपदा प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे। वार्ड सदस्य चुके तो उपमुखिया करेंगे यह समाचार आप मोबाइल वाणी पर सुन रहे थे और जिले के सभी छोटी बड़ी खबरों को सुनने के लिए आप 092666 52333 पर 24 घंटे में किसी भी समय मिस कॉल करें। मोबाइल वाणी सुनते वक़्त 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा कर सकते हैं । यदि आप स्मार्ट फोन उपयोगकर्ता है तो मोबाईल वाणी एप्प् डाउनलोड कर जिले से संबंधित मोबाइल वाणी के पेज पर जाकर जिले की हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइकबटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे।
ऑनलाइन कक्षाएं रहेंगी जारी, पाठ्य सामग्री होंगे यू ट्यूब पर उपलब्ध, लनविवि ने जताई पूर्ववत सहयोग की अपेक्षा दरभंगा। राज भवन द्वार दिनांक 02 जुलाई को जारी आदेश के आलोक में ल ना मि विश्वविद्यालय ने संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं प्रधनाचार्यों को सूचना जारी की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए 31-7-2020 तक सभी विभागों एवं महाविद्यालयों में नियमित वर्ग संचालन स्थगित रहेंगे। परन्तु राजभवन के निर्देशानुसार छात्र हित में पठन पाठन का कार्य ऑनलाइन पद्धति से चलाया जाएगा। विकास पदाधिकारी सह समन्वयक, आनलाइन लेक्चर समिति डॉ के के साहू ने इस आशय की सूचना जारी करते हुए कहा कि इस क्रम में सभी शिक्षक, छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री तैयार करेंगे और पूर्व की भाँति अपने-अपने महाविद्यालय विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर अपलोड करते रहेंगे। डॉ साहु ने बताया कि राजभवन से जारी पत्र में ऑनलाइन इंटरैक्टिव क्लास को चलाने और पाठ्य सामग्री का वीडियो बनाने पर भी ज़ोर दिया है। इस तरह तैयार किए गए पाठ्य सामग्री को यू ट्यूब और फ़ेसबुक पर अपलोड करके उसका लिंक महाविद्यालय / विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाला जाएगा।
ठनका में मृतक के परिजनों को मिले चार चार लाख रुपए
मोहिउद्दीननगर से जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजें गए 2095 आवेदन
बिहार में मास्क नहीं पहनने पर देना होगा जुर्माना
