सैनिक कल्याण निदेशालय के पत्र के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना के संकल्प के द्वारा भारत चीन लद्दाख सीमा पर हुई झड़प में शहीद जवानों के परिवार के एक सदस्य को बिहार सरकार के अधीन नियुक्ति करने का आदेश निर्गत किया गया था। उक्त आदेश के आलोक में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर गांव के शहीद अमन कुमार की पत्नी मीनू कुमारी को समाहरणालय संवर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया। सोमवार को उन्हें जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती मीनू को अंचल कार्यालय मोहिउद्दीन नगर में पदस्थापित किया गया है।

समस्तीपुर में बड़ा कोरोना का खतरा मूलचंद रोड को प्रशासन ने किया सील

इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) के जिला अध्यक्ष सह राज्य उपाध्यक्ष राम कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक को पत्रांक 58/20 दिनांक 6 जुलाई 2020 के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधि मंडल में इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार, इनौस जिला कमिटी सदस्य सुधीर कुमार मिश्रा शामिल थे। दिए गए ज्ञापन में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 227/2020 से निर्दोष इनौस राज्य पार्षद अनिल कुमार चौधरी को उच्च स्तरीय जाँच कर नाम हटाने, मुफस्सिल थाना अंतर्गत छातौना पंचायत के सूरतपुर ग्राम निवासी आरती देवी द्वारा थाना को दिए गए आवेदन पर कार्रवाई, पूसा थाना कांड संख्या 23/15 और ताजपुर थाना कांड संख्या 243/18 झूठा मुकदमा खारिज करने, पूसा निवासी रत्नेश कुमार के द्वारा लिखित शिकायत दिनाँक 26 जून 2020 को पूसा थाना को छोड़कर बाकी किसी भी थाना के पदाधिकारियों के द्वारा जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करने संबंधी मांग की गई है। इनौस जिला अध्यक्ष सह राज्य उपाध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर उपरोक्त मामलों पर कार्रवाई और झूठा मुकदमा खारिज नहीं किया जाता है तो इनौस इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलायेगा। जिसकी सारी जबाबदेही प्रशासन पर होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव से मिल कर राज्य स्तरीय मांग के तहत मुख्यमंत्री के नाम मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा । 7 सूत्री मांगों में सभी प्रवासी मजदूरों और नाई, बढ़ई, लोहार, कुम्हार, रिक्शा-ठेला-टैम्पो चालकों, दुकानों में कार्यरत कर्मियों सह स्वरोजगार से जुड़े तमाम लोगों को 10 हजार रुपए का लॉकडाउन भत्ता अविलंब पद्रान करने, आयकर से बाहर के सभी परिवारों को छह माह तक प्रति महीना प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज प्रदान करने, प्रवासी मजदूरों को योग्यतानुसार रोजगार व स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को बिना ब्याज के ऋण प्रदान करने , मनरेगा में 200 दिन काम व 500 रु. न्यनूतम मजदूरी देने - इसका विस्तार शहरों तक करने, बिहार वापसी के कारण प्रवासी मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है, उनकी पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने, किसानों-बटाईदारों का केसीसी लोन माफ करने व स्वयं सहायता समूह के सभी कर्ज भी माफ करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटा डॉक्टर और कोविड के इलाज की व्यवस्था की करने के साथ जिला अस्पताल में कोविड की जांच और आईसीयू की व्यवस्था करनेेकी मांग की गई। मौके पर रविन्द्र सिंह, महेेेश सिंह, अखिलेेशसिंह, राजाराम सिंह , सुशील कुमार सिंह मौजूद थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रो0 मो0 खालिद साहब प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंखयक प्रकोष्ठ राजद बिहार , का नसीम अब्दुल्लाह ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समस्तीपुर के रिहाइश पर चाय पार्टी में प शिरकत के मौके पर जनाब नसीम ने फूलों के गुलदस्ता पेश कर खालिद साहब का पुरजोर इस्तकबाल किया साथ ही अपनी नाम ज़दगी की खुशी में हजरीन समेत जनाब प्रोफेसर खालिद साहब प्रदेश चीफ सेक्रेटरी बिहार प्रदेश जनाब शहाब साहब का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। इस्तकबाल में मौजूद अहम लोगों के नाम। लाल बहादुर पण्डित प्रदेश लीडर,रंजीत राय युवा प्रदेश लीडर, प्रो0 विजय यादव ज़िला सचिव,असरार दानिश ज़िला सदर बेदारी कारवां सह राजद नेता, राजू यादव ज़िला सदर छात्र प्रकोष्ठ, मो नौशाद युवा लीडर राजद समस्तीपुर, अनिस यादव ब्लॉक सदर युवा राजद,रितेश यादव युवा लीडर राजद, मो0 रिजवान सिन्यार लीडर राजद, गुलाब कैसार जी0 महासचिव राजद, अताऊररहमान सीन्यार लीडर राजद, मो मेराज ज़िला सदस्य, मो0 आबिद, मो0 फूल हसन, के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे,

समस्तीपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व बीआरबी कॉलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मिलकर 9 जुलाई को भी अपने संगठन अभाविप की स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। यह शिविर बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर में लगाया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर कुमार ने बताया कि कॉलेज खुलने के बाद कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलने की संभावना है। मौके पर नगर सहमंत्री अमरजीत कुमार,SFS प्रमुख कुंदन कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष रौशन कुमार, सचिव विवेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार, संयुक्त सचिव सोनाली कुमारी, व अन्य लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर- खानपुर प्रखण्ड के जहाँगीरपुर पंचायत मे सि एस सि एकेडमिक केन्द्र का उदघाटन सि एस सि भी एल ई राकेश कुमार कर्ण के द्वारा किया गया। राकेश कर्ण के द्वारा बताया गया कि इस केन्द्र से सि एस सि के मार्ग दर्शन मे सभी प्रकार के आनलाईन इक्जाम का आयोजन किया जाएगा। सेन्टर के उदघाटन के पश्चात परिक्षार्थी चंदन कुमार चौधरी ने आइ आइ बि एफ का परिक्षा दिया जिसमे 100 मे 55 नं0 लाकर उतीर्ण हुआ। परिक्षार्थी रंजीत चौधरी ने बताया कि पहले हमे परिक्षा देने हेतु पटना या मुजफ्फरपुर जाना होता था लेकिन अब इस एकेडमी के खुलने से आस परोस के लड़के लड़कियाँ बिना परेशानी के यहा से अपने बेहतर कल हेतु सभी प्रकार के परिक्षा को दे सकते हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर प्रखंड के मुस्तफापुर पंचायत मे पंचम वित्त आयोग की राशि से साबुन, मास्क व सैनिटाइजर(हैंडवाश) का वितरण किया गया। पंचायत के वार्ड नंबर 2 में वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी, वार्ड नंबर 3 में वार्ड सदस्य जितेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 4 में विरेंद्र कुमार बिरजू, वार्ड नंबर 6 में मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में प्रत्येक परिवार को 4 मास्क,दो साबुन,व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। मुस्तफापुर पंचायत के मुखिया सीता देवी ने बताई कि पंचम वित्त आयोग की राशि से पंचायत के सभी वार्ड में प्रत्येक परिवार को 4 मास्क व 20 रुपए की साबुन का वितरण किया जा रहा है।साथ ही अपने स्तर से प्रत्येक परिवार को सैनिटाइजर(हैंडवाश) का भी वितरण किया जा रहा है।वितरण के अवसर पर मुखिया पति महेंद्र महतो,वार्ड सचिव शिव दयाल राय,दिलीप कुमार,पप्पू कुमार,कुशो पासवान,धर्मेंद्र साह,रंजीत पोद्दार,राजीव कुमार,लखन साह,छोटन पोद्दार आदि मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर किया विरोध प्रदर्शन विभूतिपुर/ समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के अवसर पर बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने 5 जुलाई को 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। बता दें कि यह कार्यक्रम बढ़ते हुए महंगाई के खिलाफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवाहन पर राज्य भर आरजेडी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर किया जा रहा है।इस साइकिल यात्रा में मुकेश कुमार, सुरेंद्र महतो, चन्दन कुमार, राज कुमार पूर्वे, अक्षय कुमार, मोनू, संजु, धर्मवीर, बबलू रजक, मो.आजाद, मो.राजू, अरविंद साह आदि शामिल थे।

आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिया आवेदन विभूतिपुर/ समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत वार्ड संख्या 2 के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायक एवं वार्ड सदस्य के द्वारा गड़बड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया । आवेदन के माध्यम से बताया गया कि पंचायत के वार्ड संख्या 2 में आवास सहायक एवं वार्ड सदस्य दोनों मिलकर कहते हैं पहले ₹2000 घूस दो तो तुम्हारा नाम आवास योजना में ला देंगे। फिर ₹2000 लेने के बाद पुनः ₹10000 खाता में पैसा ट्रांसफर करने को मांगते हैं। जो गरीब व्यक्ति पैसा देने लायक नहीं है उस व्यक्ति का नाम लिस्ट से हटा दिया जाता है। और जो व्यक्ति पैसा देते हैं उनका नाम लिस्ट में जोड़ दिया जाता है। इसी को लेकर सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर अपने स्तर से जांच कर दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।