सैनिक कल्याण निदेशालय के पत्र के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना के संकल्प के द्वारा भारत चीन लद्दाख सीमा पर हुई झड़प में शहीद जवानों के परिवार के एक सदस्य को बिहार सरकार के अधीन नियुक्ति करने का आदेश निर्गत किया गया था। उक्त आदेश के आलोक में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर गांव के शहीद अमन कुमार की पत्नी मीनू कुमारी को समाहरणालय संवर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया। सोमवार को उन्हें जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती मीनू को अंचल कार्यालय मोहिउद्दीन नगर में पदस्थापित किया गया है।
