बिहार राज्य कार्यपालक सहायक, जिला ईकाई समस्तीपुर अपनी स्थायीकरण की मांग को लेकर अन्दोलन शुरू किया। आज समाहरणालय समस्तीपुर में कार्यरत सभी कार्यपालक सहायक सहित पुरे जिला के बिभिन विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायको ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध अन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक अपनी स्थायीकरण की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर आन्दोलन की शरूआत की गई। इस दौरान सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक ने अपने विभागों में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। कार्यपालक सहायक 10 जुलाई तक काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध करते हुए कार्य करेंगे। उसके बाद 11 जुलाई से 15 जुलाई तक पूर्व में घोषित वादों को पूरा करने के लिए सोसल मिडिया और विभिन्न जगहों पर बैनर पोस्टर लगाकर कार्य करेंगे। 16 जुलाई को अपनी मांग को लेकर कैंडिल मार्च और 17 जुलाई को कार्यपालक सहायक अपनी मांगों को लेकर भिक्षाटन कार्यक्रम करेंगे। अगर 17 को सांकेतिक विरोध में सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो ये लोग विभाग का कार्य बहिस्कार करते हुए धरना-प्रदर्षदन करेंगे। इस मौके पर श्री रोहित कुमार गुप्ता,सुमित कुमार महतो,अमित कुमार महतो, राजीव कुमार, रोहित कुमार, लालो कुमार, मेधा बिहारी, सुमित कुमार गुंजा कुमारी चांदनी कुमारी, जुली कुमारी सहित सभी विभागों के कार्यपालक सहायक एवं अन्य मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मनरेगा के तहत पशु शेड बनवाना खेल नहीं है।गंगसारा पंचायत केअहमद पुर गाँव में गरीब पशु पालक किसान अपने पशु कोशेफ रखने के लिये पशु शेड बनवाना तो चाहते है पर स्थानीय जन प्रतिनीधि ,रोजगार सेवक ,मनरेगा के पी. ओ.साहेब का कहना होता है कि पहले अपना पूँजी लगाकर बनाना पड़ता है तब शेड का राशि कई किश्तों में मिलेगा।वो भी काई तरह का कमीशन काटकर। भला एसी परिस्थिति में गरीब ,दलित पशु पालक भाई अपने जीवन के आधार मानने वाले पशु को कैसे शेफ रख सकते है। इस बात की जानकारी सराय रंजन के प्रखंड विकास पधदाधिकारी गंगा सागर सिंसको भी Whatsaap के माध्यम से दी गिई है।इस आशा के साथ कि गरीब, दलित वर्ग को भी पशु शेड का लाभ मिल सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

राशनकार्ड वितरण में भारी त्रुटि से उपभोक्ता परेशान है. वे लगातार एमओ कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, बीडीओ कार्यलय आदि जगह का चक्कर लगा रहे हैं पर पर उन्हें कोई सुनने वाला नहीं.खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशनकार्ड वितरण में बड़ी संख्या में गरीबों का नाम छूटा हुआ था. इन्हें राशन नहीं मिल रहा था. ऐसे लोगों के लिए 2017 में आरटीपीएस काउंटर से फार्म जमा लिया गया था साथ ही इस बार कैरोना लाकडाउन के दौरान सरकार जीविका के माध्यम से सर्वे कराकर तत्काल कार्ड देने की घोषणा की थी. इसमें बड़ी संख्या में राशन से बंचित लोगों को राशन मिलने की उम्मीद जगी थी पर कार्ड बंटते ही उनकी आशा निराशा में बदल गया. किसी कार्ड में 5 सदस्यों के परिवार में एक सदस्य का नाम तो किसी कार्ड में सिर्फ एक महिला काम, किसी कार्ड में परिवार के गार्जियन के जगह बच्चे का नाम, कहीं फोटो 4 तो नाम एक, कहीं फोटो 2 तो नाम 4, किसी का नाम गलत तो किसी पता गलत, कहीं फोटो किसी का तो नाम किसी और का, लिखा होने से उपभोक्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. यहाँ तक कि कार्ड पर नागरिक ताजपुर पंचायत का और बतौर डीलर बधौनी दर्ज है. बुधवार को आरटीपीएस काउंटर पर मोतीपुर वार्ड-10 की सुनीता देवी के 4 सदस्य के जगह एक सदस्य का नाम दर्ज होना दिखाया गया. हरिशंकर बधौनी के पानीपूरी बिक्रेता ठेलाचालक मुकेश कुमार गुप्ता रिसिवि़ंग दिखाते हुए बोले कि उनके पंचायत में अमीरों का कार्ड बन गया जबकी उन्हें नहीं बना. रहिमाबाद की आशा देवी, फतेहपुर की शीला देवी, कस्बे आहर के रामउदगार राय आदि अपने कार्ड में गड़बड़ी होने से परेशान हैं. बीडीओ, सीओ, एमओ के नहीं रहने मिलने पर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, ललन दास ने आरटीपीएस प्रभारी मो० अकबर से इसका समाधान पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें सुधार करने का प्रखण्ड के पास कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने बताया कि बहुतों का कार्ड रिजेक्ट भी फार्म भी रिजेक्ट किया गया है और स्वीकृत फार्म में से भी बहुतों का कार्ड बनकर नहीं आया है. जो कार्ड बनकर आया है, उन्हें शिक्षक के माध्यम से संबंधित पंचायत में वितरण किया जा रहा है. ये कार्ड अनुमंडल से बनकर आया है. माले नेता सुरेन्द्र ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही माले प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिलकर वितरित किये गये कार्ड में यथाशीघ्र सुधार करने की मांग करेगा. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा.

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सचिव अनीता करवल के द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देशित किया गया है कि अनलॉक-2 के लिए भारत सरकार के गृह विभाग के दिशा निर्देश दिनांक 29.6.2020 के द्वारा 31 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के किशनपुर से सुबोध कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि धुप में बैठने से क्या कोरोना वायरस भागता है

Comments


Transcript Unavailable.
Download | Get Embed Code

July 16, 2020, 1:02 p.m. | Tags: covid-pp   information   coronavirus   skd  

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के किशनपुर से पुतुल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि क्या गर्म पानी पीने से कोरोना वायरस ख़त्म हो जाता है ?

Comments


Transcript Unavailable.
Download | Get Embed Code

July 16, 2020, 12:48 p.m. | Tags: covid-pp   information   coronavirus   skd  

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के किशुनपुर से सुशील राम मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहे है कि जॉब कार्ड कैसे बनेगा इसके बारे में बताये ?

समस्तीपुर जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलते जा रहा है। आज मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से 7वीं मौत हो गई। कल सोमवार को भी शहर के स्टेशन रोड / मूलचंद रोड निवासी 40 वर्षीय एक व्यवसाय की भी मौत हो गई थी। आपको बता दें कि शहर के मूलचंद रोड व शेखटोली मुहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रशासनिक स्तर पर किया गया सील।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम विज्ञान विभाग के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी आगामी 07 से 12 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मानसूनी रेखा के उत्तर बिहार की ओर बढ़ते हुए हिमालय के नजदीक होने के कारण उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के सक्रिय रहने से इन क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में आमतौर पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है तथा 10 एवं 11 जुलाई को तराई तथा मैदानी भागों में कहीं कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है । इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक पूरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है । पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 कि ० मी ० प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 84 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ताजपुर के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में एक बैठक हुई, जिसमें पंचायत अध्यक्ष के पद पर गौसपुर सरसौना में सतीश कुमार, रामपुर महेशपुर में अशोक कुमार सिंह व मानपुरा में राम सकल सिंह को मनोनीत किया गया है। साथ ही इन तीनों पंचायतों में सभी बुथो पर बुथ अध्यक्ष व बुथ सचिव बनाया गया है। मोहिउदृिनगर विधानसभा के रालोसपा राज्य परिषद् सदस्य सह जिला सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि आज बिहार, ही नहीं पूरे देश का अन्नदाता किसान वेहाल है। बिहार, हिंदुस्तान का लगभग 80% आबादी खेती पर आश्रित है। कुल मिला कर देश की अर्थ व्यवस्था कृषि पर ही आश्रित है, किन्तु आज इन किसान भाइयों की न कोई सुनने बाला है न ही देखने बाला। मौजूदा सरकार के सिर्फ वादों से खाना पुरी करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार का विकास हो रहा है। सच्चाई यही है कि 15 वर्ष नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने दिया विकास करने के लिए। मगर बिहार के अवाम का विकास नहीं हुआ है। छात्र, छात्राओं, युवाओं के साथ सीएम छल कर रहे हैं वे ठगा ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बिहार में कहीं कोई रोजगार नहीं है। मजदूरों से मनरेगा में कागजी खाना पुरी कर के कुछ चंद लोग पुरे बिहार में गवन करने पर लगे हुए हैं। मनरेगा के माध्यम से आम आदमी को कोई विशेष फायदा नहीं है। प्रति दिन लुट हत्या बलात्कार चरम पर है। सच्चाई यही है कहीं कोई सुरक्षित नहीं हैं। जबकि सीएम अपनी कुर्सी बचाने में मस्त है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास नहीं हो सकता है। रंजीत ने कहा कि मैं बिहार के अवाम से कहना चाहता हूँ कि बिहार का सर्वांगीण विकास चाहते हैं। कानून का राज चाहते हैं। तो राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोसपा सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में एक एक किमती वोट दें। ताकि गरीब गुरवे, दलित सोसीत, वंचित पिरीत, अकलीयत, अल्पसंख्यक व समान्य वर्ग के सभी लोगों को उचित न्याय मिले । तभी बिहार का विकास संभव है। मौके पर अधिवक्ता ब्रजकिशोर शर्मा, दिपक कुमार राय, संदीप कुमार राम, सुर्य नारायण सिंह, सुरेश राय, विर कुवर कुमार, सन्नी कुमार सदा, रंजीत सिंह कुशवाहा, दिलीप कुमार, अशोक राम, हरिश्चंद्र राम, अरविंद रजक, पंकज कुमार, राहुल कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अक्लू सिंह, नीतीश कुमार, उमेश सिंह, शिव कुमार सिंह, हुलस महतो, अनिल सिंह, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, मो. सकिल आलम, विनय कुमार सिंह, कुन्दन शर्मा इत्यादि लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।